{"_id":"687ff02a99069988520b664b","slug":"hearing-on-bail-of-agents-postponed-now-to-be-held-on-28th-july-badaun-news-c-123-1-akb1003-143685-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एजेंटों की जमानत पर सुनवाई टली, अब 28 जुलाई को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एजेंटों की जमानत पर सुनवाई टली, अब 28 जुलाई को होगी
विज्ञापन
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के निदेशकों और एजेंटों पर निवेशकों का करोड़ों रुपये लेकर भागने का आरोप है। इस मामले में मंगलवार को सेशन कोर्ट ने सात आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई को टाल दिया। अब अगली तिथि 28 जुलाई निर्धारित की है।
शहर के कामग्रान मोहल्ला निवासी अशद अहमद ने मीरा सराय स्थित अमर ज्योति कंपनी के निदेशक सूर्यकांत और शशिकांत के अलावा मैनेजर अमित, सुनील बाबू समेत कई एजेंटों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना में एजेंट शोभित कुमार, नवीन शर्मा, विजेंद्र मौर्या, कमल बाबू, अवनीश कुमार, अरविंद मौर्या और अमित साह का नाम भी प्रकाश में आने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इन आरोपियों की जमानत अर्जी पर सेशन कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने जमानत नहीं देते हुए सुनवाई की अगली तिथि 28 जुलाई निर्धारित की। वहीं, इस मामले में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद पाल सिंह परमार ने अपना वकालतनामा दाखिल किया। उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र देकर जमानत की सुनवाई पर तिथि बढ़ा दी गई है।