फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hearing of Dharmendra Yadav's case on June 24

Budaun News: धर्मेंद्र यादव के मामले की सुनवाई 24 जून को

Fri, 21 Jun 2024 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Hearing of Dharmendra Yadav's case on June 24
बदायूं। आजमगढ़ के मौजूदा सांसद और बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव समेत 29 लोगों पर चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बदायूं की अदालत में है। सुनवाई के लिए 20 जून तारीख लगी थी, लेकिन सांसद हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने अब सुनवाई के लिए 24 जून की तिथि नियत की है। बचाव पक्ष की बहस पूरी होने के बाद निर्णय आएगा।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन लीलू सिंह की एमपी एमएलए मामलों की कोर्ट में यह विचाराधीन है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव के समय तत्कालीन एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था। चुनाव के समय सपा ने शहर के एक लॉन में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि इन्हें प्रलोभन देकर मत हासिल करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इसी आरोप के साथ धर्मेंद्र यादव समेत 29 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। तब से मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोप संशोधन होने के बाद पत्रावली बहस में लग गई थी। इसमें अभियोजन पक्ष ने अपनी बहस पूरी कर दी बचाव पक्ष से बहस की शुरुआत हो गई है। धर्मेंद्र यादव आज न्यायालय में उपस्थित नहीं थे। बहस समाप्त होने के बाद पत्रावली निर्णय पर लग जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed