फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hearing in Neelkanth Mahadev vs Jama Masjid case now on 19 April in Budaun

Budaun News: नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले में सुनवाई अब 19 अप्रैल को, यह है मामला

Mon, 15 Apr 2024 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Apr 2024 06:17 PM IST
सार

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर की गई है। इसमें जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Hearing in Neelkanth Mahadev vs Jama Masjid case now on 19 April in Budaun
वादी पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले में अगली सुनवाई अब 19 अप्रैल को होगी। पिछली सुनवाई पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 अप्रैल की तिथि तय की है।

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर की गई है। इसमें जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी कोर्ट मनीष कुमार तृतीय की अदालत में यह मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले में नीलकंठ महादेव पक्ष की ओर से वकील वरिष्ठ अधिवक्ता वेदप्रकाश साहू पेश हुए। उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई के दौरान सर्वे कमीशन के आवेदन पर ऑर्डर करने पर बहस हुई थी। सोमवार को इस मामले में आदेश की उम्मीद थी पर कोर्ट ने अगली तारीख दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता असरार अहमद ने बताया कि पिछली सुनवाई पर उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि पहले यह तय होना चाहिए कि यह मामला चलने योग्य है भी या नहीं। इस पर ऑर्डर होना है। सोमवार को इस मामले में तारीख दे दी गई। अब सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed