फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health Department organizes camp in Sarva village; 160 patients attend OPD.

Budaun News: स्वास्थ्य विभाग ने सर्वा गांव में लगाया शिविर, 160 मरीजों की हुई ओपीडी

Mon, 05 Oct 2026 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Health Department organizes camp in Sarva village; 160 patients attend OPD.
बिसौली। गांव सर्वा में बीमारी और बदहाल सफाई व्यवस्था से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ने पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर 160 मरीजों की ओपीडी की।
विज्ञापन

डॉ. अन्नू अग्रवाल की देखरेख में लैब टेक्नीशियन राजकुमार और कौशल कुमार की टीम ने 75 मरीजों की जांच की। मलेरिया के 52, डेंगू के 30 और टाइफाइड के 10 टेस्ट किए, सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं। एक मरीज का सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है। मरीजों को मौके पर निशुल्क दवाएं और बचाव संबंधी परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

टीम ने ग्रामीणों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरों से बचाव और बुखार पर स्वयं दवा न लेने की सलाह दी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल है। मुख्य मार्ग पर कूड़े के ढेर, नालियों में गंदा पानी और कीचड़ से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ विकास शर्मा ने बताया कि गांव में टीम भेजी गई है। जांच कराई जा रही है। ग्राम प्रशासक ओमवीर सिंह यादव ने बताया कि काफी दिन से सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है, जिससे व्यवस्था बिगड़ी है। अब सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed