फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health clubs will be formed in inter colleges

Budaun News: इंटर कॉलेजों में होगा स्वास्थ्य क्लब का गठन

Mon, 05 Aug 2024 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Health clubs will be formed in inter colleges
बदायूं। स्वास्थ्य शिक्षा स्वच्छता व पोषण के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज में क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें प्रधानाचार्य शिक्षक और 10-10 छात्र व छात्राओं का चयन किया जाए। छात्र-छात्राओं को उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 35 राजकीय, 41 सहायता प्राप्त व 200 वित्तविहीन इंटर कॉलेज हैं। इनमें पंजीकृत विद्यार्थियों को रचनात्मक, नैतिक मूल्य और स्वास्थ्य संवर्धन गतिविधियों व बीमारियों से रोकथाम के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार सभी कॉलेजों में किशोर स्वास्थ्य क्लब गठित किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। वह अपने-अपने क्षेत्र में स्थित सरकारी अस्पताल से संपर्क कर इस क्लब गठित करेंगे।
विज्ञापन

क्लब का गठन होने से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता की बेहतर जानकारी मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि क्लब में कम्यूनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) के साथ प्रधानाचार्य, शिक्षक व छात्र-छात्राओं को शामिल करते हुए क्लब बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed