फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health camp organized in Bisauli

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में आठ लोगों ने लिया देहदान का संकल्प

Thu, 13 Jul 2023 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Health camp organized in Bisauli
राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौजूद युग दधीचि देहदान संस्थान के मनोज सेंगर प्रधानाचार्य एनसी प्रजापति
देहदान जागरूकता सेमिनार में लोगों ने भरे संकल्प पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। युग दधीचि देहदान संस्थान कानपुर व राजकीय मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में देहदान जागरूकता सेमिनार कॉलेज के एनाटॅामी विभाग में आयोजित किया गया। इस मौके पर आठ लोगों से देहदान के संकल्प पत्र भरवाए गए। कानपुर की यह संस्था पिछले 20 सालों में प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में अब तक 259 मृत देह दान करा चुकी है।
बुधवार को आयोजित सेमिनार में संस्थान के संचालक मनोज सेंगर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं से कहा कि यह अभियान 2003 में शुरू किया गया था। उन्होंने और उनकी पत्नी माधवी सेंगर ने मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाया और जीवन भर निसंतान रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों से देहदान के संकल्प पत्र भरवाए गए। गिरधारी सिंह राठौर, रामफूल सिंह, सुनील कुमार, सोनिका गुप्ता, भीष्म कुमारी, अजय सागर शर्मा, गजेंद्र सिंह, जसवीर सिंह ने पत्र भरते हुए देहदान का संकल्प लिया। मनोज सेंगर ने बताया कि दान किया गया अगला मृत शरीर वह बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एनसी प्रजापति ने कहा कि देहदान से देहदानकर्ता मरणोपरांत मानवों की सेवा करता है। इस मौक पर एनॉटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुक्तयाज हुसैन, गिरधारी सिंह राठौर, डॉ. अर्जित गंगवार, डॉ. अरुण कुमार गंगवार, डॉ. अंशिका भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

-
निजी कॉलेज में मृत शरीर का हो सकता है दुरुपयोग
युग दधीचि देहदान संस्था केवल राजकीय मेडिकल कॉलेजों को ही मृत शरीर दान करती है, ताकि शरीर का दुरुपयोग न हो। मनोज सेंगर के अनुसार, निजी कॉलेजों में शरीर का दुरुपयोग भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed