फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

सुरक्षा टीका : 67 केंद्रों पर पांच हजार से ज्यादा लोगों ने ली बूस्टर डोज

Tue, 09 Aug 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला महिला अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाती महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सोमवार को जिले में 67 केंद्रों पर पांच हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए बूस्टर डोज ली। रविवार को जिले में अभियान के दौरान एक दिन में 26 हजार से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया था। स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य के सापेक्ष लोगों को बूस्टर डोज देने के लिए बड़े स्तर पर अभियान पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने 15 जुलाई से 30 सितंबर के बीच आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज की व्यवस्था की है। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बीच भी कम संख्या में लोग बूस्टर डोज लेने आ रहे थे। ऐसे में रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। 230 केंद्रों पर रविवार को 26 हजार से ज्यादा लोगों ने सुरक्षा टीका लगवाया। सोमवार को रफ्तार फिर से कम हो गई। सोमवार को 67 केंद्रों पर ही टीकाकरण किया गया। इस दौरान 5289 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज ली। जिले में 30 सितंबर तक 19 लाख लोगों को बूस्टर डोज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के जिन लोगों को दूसरा टीका लगे 26 सप्ताह या छह माह का समय हो गया है वह टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर निशुल्क बूस्टर डोज ले सकते हैं। लक्ष्य हासिल करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोरोना के 19 रोगी स्वस्थ हुए, नौ नए रोगी मिले
बदायूं। सोमवार को जिले में कोरोना के 19 रोगी स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही नौ नए रोगी भी मिले हैं। नए मिले रोगियों में शहर के ज्यादा रोगी हैं। सोमवार को जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 75 हो गई है।

रविवार को अवकाश के दिन जिले में अलग-अलग स्थानों से 498 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 334 की आरटीपीसीआर और 334 की एंटीजन जांच कराई गई। इनमें नौ लोग कोरोना संक्रमण का शिकार पाए गए। सोमवार को 19 रोगी स्वस्थ भी हुए हैं। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि कुछ लोग सैंपलिंग के दौरान गलत मोबाइल नंबर दे रहे हैं। ऐसे में उनको ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। सोमवार को मिले नौ रोगियों में अभी सभी को ट्रेस नहीं किया जा सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed