फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

जेई से मरने वाले बच्चे की नहीं मिल रही ट्रैवेल हिस्ट्री

Sun, 07 Aug 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Health
भवानीपुर खल्ली में दवा का छिड़काव करते मलेरिया विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दहगवां ब्लॉक के गांव भवानीपुर खल्ली में जापानी इंसेफेलाइटिस का वायरस कैसे पहुंचा यह पता लगाना स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। जापानी इंसेफेलाइटिस पीड़ित छह माह के इस बच्चे ने शुक्रवार रात इलाज के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। करीब छह माह पहले भी ककराला के पास गांव अली नगला में पांच साल के बच्चे को जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई थी। इस मामले में भी ट्रैवेल और केस हिस्ट्री अप तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

भगवानीपुर खल्ली निवासी शमशाद के आठ बच्चे हैं। शमशाद दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करता है। उसके छह माह के बेटे अदनान को 23 जुलाई को बुखार आया था। गांव और फिर मुख्यालय पर इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। ऐसे में परिवार के लोगों ने अदनान को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां अदनान को 30 जुलाई को जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। जिले में जापानी इंसेफेलाइटिस का वायरस मिलने से स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग का काम बढ़ गया है। शनिवार को भी स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की टीमें गांव पहुंचीं। बच्चे के परिवार के लोगों से बात की तो मालूम चला कि परिवार का कोई सदस्य करीब 25 दिन से कहीं नहीं गया है।
विज्ञापन

जापानी इंसेफेलाइटिस से बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग के सामने इसकी हिस्ट्री तलाश करना चुनौती बना हुआ है। गौर करने की बात यह है कि 17 फरवरी को अली नगला में जिस बच्चे को जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई थी उसके बारे में भी अब तक कोई हिस्ट्री नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आठ किमी तक उड़ता है मच्छर
मलेरिया निरीक्षक तनवीर सिंह ने बताया कि मच्छर खून की तलाश में आठ किमी तक उड़ सकता है। भवानीपुर खल्ली में सूअर नहीं हैं। मच्छर में यह वायरस सुअर से पहुंचता है। एक दो केस हर वर्ष मिलना सामान्य बात है, लेकिन इसकी पड़ताल की जा रही है कि जापानी इंसेफेलाइटिस का वायरस बदायूं तक कैसे पहुंच रहा है। जापानी इंसेफेलाइटिस प्रकोप पूर्वांचल और पूर्वोत्तर के राज्यों में ज्यादा रहता है।

-
शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम भवानीपुर खल्ली पहुंची थी। बच्चे को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई थी। उसके परिवार वालों से बात की गई है। परिवार के लोगों ने करीब एक महीने से कोई यात्रा नहीं की है। वायरस यहां कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।
-डॉ. कौशल गुप्ता, प्रभारी संक्रामक रोग नियंत्रण सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed