फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

बिजली गुल : जिला अस्पताल में इमरजेंसी और ओपीडी छोड़ सभी सेवाएं ठप

Thu, 21 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला अस्पताल को जाने वाली एचटी लाइन ठीक करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला अस्पताल आने वाले रोगियों के लिए बुधवार का दिन काफी परेशानी भारी रहा। बिजली कटौती के कारण ओपीडी और इमरजेंसी के अलावा अन्य कोई सेवा नहीं मिल सकी। सुबह नौ से शाम चार बजे तक बिजली कटौती के कारण एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी विभाग के साथ आपरेशन थिएटर में भी काम ठप रहा। उमस और गर्मी के कारण अस्पताल में भर्ती रोगी परेशान रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चौबीस घंटे बिजली सप्लाई की व्यवस्था है। इसके लिए आरक्षित बिजली उपकेंद्र और 33 केवीए की लाइन भी है। बावजूद इसके यहां लंबे समय से बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम के स्तर से पावर कॉरपोरेशन के बड़े अधिकारियों समेत डीएम से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुधार नहीं हो रहा। इसका खामियाजा रोगियों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे बारिश से पहले तेज हवा के बीच नवादा के पास एचटी लाइन में खराबी आ गई। इस कारण जिला अस्पताल समेत शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बारिश और बूंदाबांदी रुकने के बाद पावर कॉरपोरेशन की टीमों ने लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया तब शाम चार बजे सप्लाई शुरू हो सकी, लेकिन इसके बाद भी जिला अस्पताल में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। लगातार सात घंटे जिला अस्पताल में बिजली गुल रहने से तमाम रोगियों को बिना जांचों के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जनरेटर से देनी पड़ी ब्लड बैंक को सप्लाई
जिला अस्पताल में बार-बार और कई बार लंबे समय के लिए बिजली गुल होने के कारण ब्लड बैंक में स्टोर ब्लड को भी संकट पैदा हो जाता है। हालांकि, अस्पताल में दो जनरेटर हैं। बड़ा जनरेटर पूरे अस्पताल को सप्लाई दे सकता है, लेकिन इसमें डीजल की खपत बेहद ज्यादा है। लंबे समय से डीजल के लिए बजट भी नहीं मिला है। ऐसे में बुधवार को छोटा जनरेटर चलाकर ब्लड बैंक को बिजली सप्लाई देनी पड़ी। भीषण गर्मी के बीच अगर कई घंटे ब्लड बैंक के फ्रिजर बंद रहते हैं तो ब्लड के खराब होने का खतरा पैदा हो जाता है।
-
बुधवार सुबह तेज हवा और बारिश के कारण एचटी लाइन में खराबी आई थी। इस कारण जिला अस्पताल समेत शहर के कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। लाइन की खराबी को दूर करने के बाद सप्लाई चालू कर दी गई है।

- नीरज गोवाड़ी, एसडीओ पनबड़िया
-
बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह से लेकर शाम तक बिजली कटौती हुई। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, पैथोलॉजी सेवाओं के साथ ऑपरेशन थिएटर भी ठप रहा। इस कारण रोगियों को समस्या हुई। पावर कॉरपोरेशन के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।
-डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed