फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

17 डॉक्टर रिलीव, आए सिर्फ दो, स्वास्थ्य सेवाएं हुईं प्रभावित

Wed, 20 Jul 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के तबादलों का असर चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखने लगा है। अब तक जिले से 17 डॉक्टरों को रिलीव किया जा चुका है, लेकिन आए सिर्फ दो डॉक्टर हैं। ऐसे में गांव-देहात तक स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर दिख रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों और लिपिक वर्गीय स्टाफ का तबादला हुआ है। सीएमओ के अधीन 15 और जिला अस्पताल के सीएमएस के अधीन दो डॉक्टरों का गैर जनपद तबादला हुआ है। दो एसीएमओ का भी तबादला हो चुका है। सीएमओ के अधीन जिन 15 डॉक्टरों का तबादला हुआ है उनमें ज्यादातर सीएचसी और पीएचसी पर तैनात थे। इन सभी डॉक्टरों को सीएमओ ने रिलीव भी कर दिया है। डॉक्टरों के रिलीव होने के बाद अब तक यहां सीएमओ के अधीन सिर्फ एक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने ज्वाइन किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात डॉ. तेजपाल सिंह को जेडी बरेली बना दिया गया है। वहीं आर्थो सर्जन डॉ. सुशील कुमार का तबादला बनारस कर दिया गया है। इनको सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने रिलीव कर दिया। जिला अस्पताल में सर्जन डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने ज्वाइन किया है। जिला अस्पताल में सर्जन की तैनाती लंबे समय से नहीं थी। ऐसे में जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं पर असर दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ही जिले में डॉक्टरों की कमी थी। नई तबादला नीति ने समस्या को और बढ़ा दिया है।
-
एक लिपिक रिलीव, सात ने ज्वाइन किया
स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ के अधीन लिपिक वर्गीय कर्मचारियों में अरुण कुमार का तबादला बदायूं से अलीगढ़ हुआ था। सीएमओ ने उनको रिलीव कर दिया है। हालांकि, एक वरिष्ठ लिपिक के रिलीव होने के बाद शासन स्तर से हुए तबादलों में बदायूं सात लिपिक भेजे गए हैं। इन सात लिपिकों ने सीएमओ कार्यालय में ज्वाइन भी कर लिया है।

-----------
तबादले शासन स्तर से किए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार संबंधितों को रिलीव कर दिया गया है। फिलहाल एक डॉक्टर ने ज्वाइन किया है। सात लिपिक भी मिले हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जल्द और डॉक्टरों के ज्वाइन करने की उम्मीद है।
-डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed