फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

आज से सभी वयस्कों को लगेगी बूस्टर डोज, 23 लाख होंगे लाभान्वित

Fri, 15 Jul 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला अस्पताल का मुख्यद्वार। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सरकार द्वारा देश भर में वयस्कों को बूस्टर डोज मुफ्त दिए जाने की घोषणा के बाद जिले के लगभग 23 लाख लोग इससे लाभान्वित होंगे। आज से चलने वाले विशेष अभियान में 18 से 59 साल के लोगों को बूस्टर डोज दी जाएगी। अभियान 75 दिन चलेगा। अब तक शुल्क देने तथा प्राइवेट अस्पतालों द्वारा रुचि न लेने के कारण लोग बूस्टर डोज लेने के लिए आगे नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचने के लिए सरकार टीके पर जोर दे रही है। जिले में टीकाकरण की स्थिति की बात करें तो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शत प्रतिशत लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इस आयु वर्ग में अब तक 95 फीसदी से ज्यादा लोग दूसरा टीका भी लगवा चुके हैं। 15 से 17 और 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में भी पहले टीके की स्थिति ठीक है। हालांकि, दूसरे टीके के मामले में स्कूल बंद होने कारण जिला पिछड़ा गया था। अब स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद यहां भी सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

बूस्टर डोज के मामले में जिले की स्थिति बेहद खराब है। जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 3.19 लाख लोगों को बूस्टर डोज दी जानी थी। इसके सापेक्ष अब तक जिले में करीब 21 प्रतिशत लोगों ने ही यह डोज ली है। अब सरकार 75 दिन का अभियान चलाकर सभी वयस्कों को मुफ्त टीका लगवाने की शुरुआत कर रही है, ऐसे मेे यह आंकड़ा अब बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पैसे देकर भी डोज लगवाने को तैैयार हैं पर निजी अस्पताल नहीं दे रहे साथ
निजी अस्पताल में बूस्टर डोज लेने पर 387 रुपये का भुगतान करना होता है। एक वायल में 10 लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकती है। वायल खुलने के चार घंटे तक वैक्सीन लग जानी चाहिए। इसके बाद वह खराब हो जाती है। इस डर से निजी अस्पताल इसे नहीं खरीद रहे हैं। लोग पैसे खर्च करके निजी अस्पताल में वैक्सीन की सतर्कता डोज लगवाने को तैयार हैं, लेकिन समस्या यह है कि जिले में एक भी ऐसा निजी अस्पताल नहीं है, जहां कोरोना वैक्सीन लगाने की सुविधा है। अब तक सरकारी अस्पतालों में 60 वर्ष से कम आयु वालों को बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था नहीं थी, पर अब इसे शुरू करने के बाद निश्चित ही बूस्टर डोज लेने वाले वयस्कों की संख्या बढ़ेंगे।

--------
जिले में 3.19 लाख बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जानी थी, जिसके सापेक्ष अब तक 21 प्रतिशत को ही यह डोज लगी है। अब शुक्रवार से 75 दिन तक अभियान की शुरुआत की जा रही है, जिसमें 18 साल से 59 साल तक के वयस्कों को निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जाएगी। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी पर यह टीकाकरण किया जाएगा।
-डॉ. मोहम्मद असलम, डीआईओ/नोडल अधिकारी, टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed