फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

वजीरगंज के एक और गांव में नलों से निकल रहा पीला पानी, दूषित होने की आशंका

Fri, 15 Jul 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Health
मालिन गौटिया में सड़क पर जलभराव व गंदगी। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज (बदायूं)। रहेड़िया ग्राम पंचायत के एक और मजरा मालिन गौटिया के नलों से पीला पानी निकल रहा है। इससे तमाम लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना कि यहां गंदगी मुख्य परेशानी का कारण है। नलों में भी दूषित पानी आ रहा है। ग्रामीणों ने पानी और लोगों के खून की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रहेड़िया के नवाबपुरा गांव में कई सरकारी और निजी नलों में दूषित पानी मिलने की पुष्टि हुई है। दो दिन पहले यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आकर लोगों के खून की जांच की थी। इस दौरान गांव के आठ लोग पीलिया के शिकार निकले। दरअसल, गांव के हालात बिल्कुल खराब थे। ग्रामीणों का कहना था कि यहां सफाई कर्मचारी नहीं आते। इससे गंदगी फैल रही है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम और जल निगम की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों का चेकअप किया। नलों का दोबारा बोरिंग कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

मालिन गौटिया गांव नवाबपुरा की तरह रहेड़िया गांव का एक मजरा है। कुछ दूरी पर बसे इस गांव में भी पानी दूषित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यहां के वीरपाल के मुताबिक उसके घर के सामने एक सरकारी नल लगा हुआ है। एक सप्ताह से नल में पीला पानी आ रहा है। कुछ देर पानी निकालकर रखने पर उसका रंग और गहरा हो जाता है। बर्तन तक अब पीले पड़ने लगे हैं। इसके अलावा कपड़े पीले होने लगे हैं। अन्य नलों का भी यही हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि वह कई बार ब्लॉक पर इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन न तो पेयजल व्यवस्था सुधारी गई और न ही गांव में सफाई कराई गई। इस समय गांव में काफी गंदगी फैली है। सड़कों पर गंदगी है और नालियों में कीचड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण लाल सिंह, चंद्रभान, हरभजन शाक्य, राजेंद्र, पन्नालाल, सुजीत, ह्रदेश आदि ने साफ सफाई, लोगों का चेकअप और पेयजल व्यस्था सुधारने की मांग की है।
-
नवाबपुरा में मिला एक और पीलिया संक्रमित
सैदपुर। नवाबपुरा गांव में एक और पीलिया संक्रमित मिला है। बृहस्पतिवार को सैदपुर सीएचसी पर तीन लोगों के सैंपल की जांच की गई। इनमें भूदेवी (50) पत्नी डालचंद की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसका प्राथमिक उपचार करा दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. फिरासत हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को सभी नौ मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
-
मालिन गौटिया में भी नहीं जाते सफाई कर्मचारी
ग्राम पंचायत रहेड़िया के मजरा नवाबपुरा की तरह फतेह नगला, मालिन गौटिया और पिपरिया भी मझरा हैं। यह बड़ी ग्राम पंचायत होने से यहां तीन सफाई कर्मियों की तैनाती है लेकिन कोई भी कर्मचारी मजरों में सफाई करने नहीं जाता। इससे गांव में गंदगी फैल रही है। उससे बीमारियां फैलनी शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को भी नवाबपुरा गांव में मामूली सफाई कराई गई। फिर कर्मचारी लौट गए।

-
इन गांव में सफाई कर्मचारी नहीं जा रहे हैं। इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मैं इसके बारे में पता करती हूं। टीम भेजकर यहां भी जांच कराई जाएगी। अगर सफाई कर्मचारी सफाई नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- स्मृति सिंह, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed