{"_id":"62cdd229e430dc1b8b14e02e","slug":"health-badaun-news-bly491177829","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरगंज के नवाबपुरा में फैला पीलिया, आठ मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीरगंज के नवाबपुरा में फैला पीलिया, आठ मरीज मिले
विज्ञापन
नबावपुरा गांव में फैली गंदगी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। गांव नवाबपुरा में बुखार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव की तरफ दौड़ पड़ी। यहां टीम ने 63 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे, जिनमें आठ लोगों को पीलिया की पुष्टि हुई। गांव में संक्रामक रोग फैलने की खबर से ग्रामीण दहशत में हैं।
लगभग एक सप्ताह पहले गांव के कुछ लोगों को बुखार आया था। पहले तो लोगों ने इसे सामान्य बुखार समझा लेकिन जैसे जैसे रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा वैसे वैसे लोगों में डर बढ़ने लगा। गांव के सूबेदार पुत्र फकीर चंद, सुरेश पुत्र हरभजन, चंद्रकली पत्नी सुरेश, पिंकी पत्नी संजीव, धीरेंद्र पुत्र नरेश सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को जब पीलिया के लक्षण दिखाई दिए तो इन्होंने जांच कराई थी। जांच में पीलिया की पुष्टि हुई तो इन लोगों ने बरेली जिला अस्पताल में अपना उपचार कराना शुरू कर दिया।
इसके बाद पिछले दो-तीन दिनों में और लोग भी बुखार की चपेट में आने लगे। इन लोगों में भी पीलिया के लक्षण थे। सूचना पर मंगलवार को सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. फिरासत हुसैन ने एक टीम को गांव में जांच के लिए भेजा। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो काफी संख्या में लोगों में पीलिया जैसी बीमारी के लक्षण दिखाई दिए। इस पर टीम ने पूरे गांव से 63 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे।
विज्ञापन
टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. इमरान ने पीड़ित लोगों को दवाओं के वितरण के साथ गांव के प्रत्येक घर को क्लोरीन की 10-10 गोलियां भी बांटीं। डॉ. इमरान ने लोगों को क्लोरीन युक्त पानी ही पीने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि क्लोरीन की एक गोली 20 लीटर पानी को शुद्ध करती है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में लगे हैंडपंपों तथा उनके आसपास फैली गंदगी का भी जायजा लिया। टीम के अनुसार गंदगी तथा दूषित पानी पीने से संक्रामक रोग फैलते हैं। इधर, शाम को आई जांच रिपोर्ट में आठ लोगों को पीलिया की पुष्टि हुई। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
-
इन्हें हुई पीलिया की पुष्टि
रूपा देवी (50) पत्नी लाल सिंह, संगीता (28) पत्नी शैलेन्द्र, शिखा (11) पुत्री राजेश, राजवीर (40) पुत्र नरेश पाल, धर्मपाल (50) पुत्र जीवन लाल, लौंगा देवी (40) पत्नी फकीर चंद्र, लाल सिंह (50) पुत्र रूपराम, ममता (13) पुत्री राजेश
-
गांव में फैली है गंदगी, जलभराव से लोग परेशान
गांव में बेहद गंदगी फैली है। जगह-जगह जलभराव से भी लोग परेशान हैं। कई जगहों पर पानी जमा होकर तालाब का रूप ले चुका है। गांव वालों के अनुसार, वे कई बार सफाई की मांग कर चुके हैं लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों का मानना है कि इसी गंदगी और दूषित पानी के जमाव के कारण पेयजल भी प्रदूषित हो रहा है, जो संक्रामक बीमारी फैलने का कारण हैं।
-
मरीजों को सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। आठ लोगों को पीलिया की पुष्टि हुई है। अन्य लोगों में पीलिया की पुष्टि होने पर मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा, साथ ही जल निगम द्वारा पानी की जांच भी कराई जाएगी।
-डॉ. फिरासत हुसैन, चिकित्सा प्रभारी, सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र