{"_id":"62b4b6ec470d99085d5c7d9e","slug":"health-badaun-news-bly4892454115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, सक्रिय मरीज हुए नौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, सक्रिय मरीज हुए नौ
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में कोरोना जांच के लिए महिला का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दो साल रहे कोरोना के प्रकोप और दूसरी लहर के दौरान मौतों के मंजर को लोग अभी भूले नहीं हैं। करीब छह महीने हालात सामान्य रहने के बाद जिले में कोरोना की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है। हालांकि, गति बेहद धीमी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बार संक्रमण खतरनाक न होकर मौसमी है। खांसी-सर्दी, जुकाम, बुखार और गला खराब होने के लक्षणों के बीच संक्रमण मिल रहा है। इस बीच बृहस्पतिवार को जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 11 तक पहुंच गई। हालांकि, बृहस्पतिवार को ही दो संक्रमित स्वस्थ भी हो गए। ऐसे में सक्रिय रोगियों की संख्या नौ पर बनी हुई है।
कोरोना की रफ्तार भले बढ़ रही है, लेकिन जिन लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं वे सुरक्षित हैं। अब तक टीका न लगवाने वालों को ज्यादा खतरा है। मई के अंतिम सप्ताह में जिला कोरोना मुक्त हो गया था, लेकिन जून के दूसरे सप्ताह के साथ संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। चौबीस घंटे के दौरान दो और संक्रमित मिले हैं। इनमें एक संक्रमित सैदपुर और एक अंबियापुर में मिला है। दो नए संक्रमित मिलने के साथ जिले में बृहस्पतिवार को सक्रिय रोगियों की संख्या 11 तक पहुंच गई, लेकिन इसी दिन शाम को दो संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अब यह संख्या नौ पर आ गई है।
हालांकि, ज्यादातर आबादी को टीका लग जाने से सुरक्षा कवच मजबूत हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को लेकर चिंतित भी नहीं हो रहे। हालांकि, सावधानी बरतने का सुझाव जरूर दे रहे हैं। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 98 और 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में 94 फीसदी लोगों को टीका लगाया जा चुका है। दूसरे टीके को लेकर हालात कुछ चिंताजनक हैं। करीब 3.18 लाख लोगों ने समय पूरा होने पर भी दूसरा टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन
-
लंबे समय बाद दहाई के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या
कोरोना के सक्रिय संक्रमितों की संख्या करीब छह माह के बाद इकाई को पार कर दहाई के अंक तक पहुंच गई है। यह स्थिति तब है जब संक्रमितों को अब सिर्फ पांच से सात दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। पहली और दूसरी लहर के दौरान संक्रमित को 14 दिन तक तक क्वारंटीन किया जाता है। डॉक्टर भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। ऐसे में एहतियात की जरूरत है। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण टीकाकरण का कवच लेना है।
-
टीकाकरण की स्थिति पर एक नजर
कुल लक्ष्य 18 वर्ष से अधिक आयु- 2340492
- कुल लक्ष्य 15 से 17 वर्ष आयु- 219359
- कुल लक्ष्य 12 से 12 वर्ष आयु- 132485
-
आयु वर्ग पहला टीका दूसरा टीका
18 वर्ष से अधिक 100 प्रतिशत 89 प्रतिशत
15 से 17 वर्ष 98.44 प्रतिशत 70.45 प्रतिशत
12 से 14 वर्ष 94.11 प्रतिशत 31.08 प्रतिशत
-
बूस्टर डोज
हेल्थ वर्कर- 8044
फ्रंट लाइन वर्कर- 14096
60 वर्ष से अधिक आयु- 11017
-
फोटो- 13
संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। हालांकि, संक्रमण पहले के मुकाबले खतरनाक नहीं है। संक्रमित लोग तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को दो संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या नौ पर आ गई है। सभी संक्रमितों की हालत सामान्य है। उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। चौबीस घंटे में दो नए संक्रमित मिले हैं। एहतियात के साथ टीकाकरण बेहद जरूरी है।
-डॉ. रजनीश शर्मा, कांट्रेक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19