फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

महिला अस्पताल की ओपीडी में दूसरे दिन भी रही अव्यवस्था

Thu, 23 Jun 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला और जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में अव्यवस्थाएं दूर नहीं हो रहीं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम के इन दिनों ड्यूटी पर नहीं होने के कारण यहां अव्यवस्थाएं बढ़ रही हैं। दूसरी ओर जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. रेखा रानी की लापरवाही से डॉक्टरों समेत स्टाफ मनमानी कर रहा है। अप्रैल के अंत में एडी हेल्थ डॉ. दीपक अहोरी की कड़ी फटकार का असर भी अस्पतालों पर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की ओपीडी से डॉक्टरों के नदारद रहने के कारण बुधवार को भी यहां माताओं के साथ नवजात को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएमएस डॉ. रेखा रानी भी अपने कार्यालय से नदारद थीं। कुछ लोगों ने सीएमओ डॉ. दीपक वार्ष्णेय के कार्यालय पहुंच कर डॉक्टरों की मनमानी की शिकायत की तो सीएमओ ने भी कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको टरका दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को भी ओपीडी से डॉक्टरों के नदारद होने के कारण माताओं के साथ नवजात को काफी समस्या हुई थी।
जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में अव्यवस्थाएं आम बात हैं। प्रसव के लिए वसूली की शिकायतें भी शासन स्तर तक पहुंच रही हैं। कई मामलों में जांच तो चल रही है, लेकिन कार्रवाई आगे न बढ़ने के कारण डॉक्टरों की मनमानी बदस्तूूर जारी है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में एडी हेल्थ डॉ. दीपक अहोरी ने सीएमएस से स्पष्ट तौर पर कहा था कि उनका काम ठीक नहीं है। सीएमएस समेत डॉक्टरों के खिलाफ शासन को लिखने की भी चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बाद भी यहां अव्यवस्थाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिला महिला अस्पताल की ओपीडी से डॉक्टरों के नदारद होने की कुछ लोगों ने शिकायत की थी। इस संबंध में सीएमएस से बात करके डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाएगी। डॉक्टरों को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।
-डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed