फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

जिला अस्पताल में दो बार बिजली गुल, चिकित्सा सेवाएं हुईं प्रभावित

Wed, 08 Jun 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला अस्पताल बदायूं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला अस्पताल में बार-बार होने वाले पावर कट के कारण चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सोमवार रात और मंगलवार को दिन में दो बार पावर कट होने के कारण अस्पताल में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं पर असर दिखा। पिछले दिनों भी बिजली कटौती के कारण काफी समस्या हुई थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए खुद का बिजली उपकेंद्र है। इसे 33 केवीए की लाइन से जोड़ा गया है। अक्सर उपकेंद्र या फिर लाइन में खराबी के कारण यहां बिजली सप्लाई ठप हो रही है। मंगलवार को सुबह करीब दस बजे पावर कट हो गया। इससे एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और पैथोलॉजी सेवाओं पर असर दिखा। दोपहर के वक्त कई बार लो वोल्टेज के कारण ऑक्सीजन प्लांट चलाने में भी समस्या रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से कई बार इस संबंध में पावर कॉरपोरेशन को लिखा जा चुका है, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा। पिछले दिनों वोल्टेज की समस्या के कारण ऑक्सीजन प्लांट की मशीन भी फुंक चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ पनबड़िया नीरज गोवाड़ी का कहना है कि वोल्टेज पूरा और नियमित पहुंच रहा है।
-
ऑपरेशन थिएटर में लगाने पड़े चार इंवर्टर
बार-बार होने वाले पावर कट और लो वोल्टेज की समस्या के कारण ऑपरेशन थिएटर में चार इंवर्टर लगाने पड़े हैं। दरअसल, कई बार ऑपरेशन के समय पर ही बिजली गुल हो जाती है। ऐसे में बिजली से चलने वाले चिकित्सा उपकरण ठप होने से समस्या खड़ी हो जाती है। हालांकि, अभी अस्पताल में कोई सर्जन नहीं है, लेकिन हड्डी के ऑपरेशन यहां हो रहे हैं। ऑपरेशन थिएटर में चार इंवर्टर लगाकर व्यवस्था को बनाया गया है। अन्य विभागों में भी इंवर्टर के सहारे काम चलाया जा रहा है।

-
बिजली की समस्या दूर नहीं हो रही। पावर कॉरपोरेशन को लिखा गया है। दिन में लगभग रोजाना दो बार पावर कट हो रहा है। लो वोल्टेज की समस्या तो लगभग हमेशा बनी रहती है। समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
-डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed