फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू, 3.37 लाख बच्चों को पहुंचाया जाएगा ओआरएस

Fri, 03 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Health
बच्चों को ओआरएस वितरण करते पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बाल मृत्यु दर में कमी लाने को बृहस्पतिवार से सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति पखवाड़ा की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान दस्त और डायरिया से बचाव के लिए बच्चों को ओआरएस घोल पिलाने और जिंक की टेबलेट खिलाने समेत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, एसीएमओ डॉ. अनिल शर्मा ने नेकपुर अर्बन हेल्थ सेंटर पर किया। इस दौरान बच्चों को ओआरएस बनाना सिखाया गया। उनको ओआरएस और जिंक की टेबलेट का वितरण किया गया। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में करीब 10 प्रतिशत बच्चों की मौत दस्त के कारण होती है। दस्त से पीड़ित बच्चों को ओआरएस घोल और जिंक की टेबलेट खिलाकर स्वस्थ किया जा सकता है। अभियान के दौरान जिले में ऐसे परिवारों, जिनमें पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं, वहां ओआरएस का पैकेट एवं जिंक टेबलेट पहुंचाने का काम किया जाएगा। पांच वर्ष तक के कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि जिले में 3.70 लाख बच्चों तक ओआरएस पैकेट और जिंक की टेबलेट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed