{"_id":"625f0c781079d71dd236975c","slug":"health-badaun-news-bly4820579134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की बिजली चार घंटे ठप, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की बिजली चार घंटे ठप, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन
एक्स-रे विभाग में लगी रोगियों की भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला अस्पताल में भर्ती और ओपीडी में पहुंचे रोगियों के अलावा तीमारदारों के लिए जिला अस्पताल में मंगलवार को समस्या खड़ी हो गई। भीषण गर्मी के बीच करीब चार घंटे बिजली सप्लाई ठप रहने से दिक्कत हुईं। हालांकि, पावर कॉरपोरेशन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए सप्लाई चालू कर दी, लेकिन इसके बाद भी समस्या बनी रही। बिजली सप्लाई ठप रहने से एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और पैथोलॉजी सेवाओं पर बुरा असर पड़ा।
जिला अस्पताल में चौबीस घंटे बिजली सप्लाई के लिए अलग से उपकेंद्र है। मंगलवार को बिजली अस्पताल को सप्लाई देने वाली 33 केवीए की अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट आ गया। इस कारण जिला अस्पताल की सप्लाई ठप हो गई। सुबह आठ बजे ओपीडी खुली तो सप्लाई ठप थी। ओपीडी में रोगियों की लाइन लगने लगीं। डॉक्टरों के परामर्श पर रोगी एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और पैथोलॉजी विभाग पहुंचने लगे। यहां मालूम हुआ कि बिजली सप्लाई ठप होने के कारण सेवाएं बंद हैं। सभी स्थानों पर रोगियों की लाइन लगने लगीं। सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को सूचना दी।
वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर चलाया गया, लेकिन जनरेटर से डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड मशीनें नहीं चलीं। पावर कॉरपोरेशन ने सप्लाई चालू करने के लिए यहां वैकल्पिक व्यवस्था कर दी, लेकिन समस्या बनी रही। करीब 11 बजे सप्लाई चालू हो सकी। उसके बाद सेवाएं पटरी पर लौटीं। इस दौरान रोगी और उनके तीमारदार भटकते रहे।
विज्ञापन
-
मंगलवार सुबह किसी तकनीकी खराबी के कारण जिला अस्पताल की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। करीब चार घंटे 10 बजे के बाद सप्लाई चालू की जा सकी। इस कारण कुछ समस्या आई। सप्लाई चालू होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य हो गईं।
-डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस
-
मंगलवार सुबह 33 केवीए एचटी लाइन में फाल्ट के कारण जिला अस्पताल की बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। वैकल्पिक व्यवस्था करके सप्लाई चालू कर दी गई है। एचटी लाइन को ठीक करने का काम किया जा रहा है। फिलहाल सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।
- नीरज गोवाड़ी, एसडीई पनबड़िया