{"_id":"621929e766ef25751d4302d2","slug":"health-badaun-news-bly476606147","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से आई टीम ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से आई टीम ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का शुक्रवार शाम लखनऊ की टीम ने निरीक्षण किया। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन के तहत टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेरठ से आए डॉ. नीरज और अलीगढ़ के डॉ. राजेंद्र प्रसाद शामिल रहे। अब जिला महिला अस्पताल की रैंकिंग तय होगी।
केंद्र और प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गुणवत्ता प्रमाणीकरण पर जोर दे रही है। इससे आसानी से पता चलेगा कि अस्पतालों में क्या कमियां हैं। बेहतर सुविधाओं और व्यवस्थाओं वाले सरकारी अस्पतालों को रैंकिंग तय होने के बाद सर्टिफिकेट दिया जाना है।
सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए केंद्र सरकार नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन, लक्ष्य सर्टिफिकेशन और कायाकल्प अवार्ड स्कीम में अस्पतालों को शामिल कर रही है। जिला महिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड मिल चुका है, इसके बाद भी यहां व्यवस्थाओं पर अंगुली उठती रहती है। शुक्रवार को पूरा दिन अस्पताल में व्यवस्थाओं, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण करने के बाद देर शाम डॉक्टरों की टीम यहां से रवाना हो गई। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. रेखा रानी, डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय आदि भी रहे। संवाद