फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

पहले दिन 6825 छात्र-छात्राओं ने लगवाया कोरोना का टीका

Tue, 04 Jan 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Health
शारदा इंटर कॉलेज में टीकाकरण के लिए लगी लाइन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पहले दिन जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के 6825 किशोर-किशोरियों ने कोरोना का टीका लगवाया। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक जिले में 175 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान किसी भी स्थान से किसी समस्या की सूचना नहीं मिसी। सभी को को-वैक्सीन की डोज दी गई है।
विज्ञापन

किशोर-किशोरियों को कोरोना का पहला टीका लगाने के लिए 15 जनवरी तक अभियान चलाया जाएगा। 27 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। 15 फरवरी तक जिले में 2.19 लाख किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जाना है। जिले को प्रतिदिन 20 हजार का लक्ष्य मिला है, लेकिन पहले दिन लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति ज्यादा संतोषजनक नहीं मानी जा रही है। आने वाले दिनों में स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है। जिले में सहसवान, उझानी, बिल्सी, वजीरगंज और शहर के टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही लाइन लग गई। कई स्थानों पर तो टीकाकरण के लिए किशोर-किशोरियां टीमों की तैयारी पूरी होने से पहले ही पहुंच गए।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए जिले के 175 कॉलेजों में केंद्र बनाए गए हैं। तैयारियां रविवार को ही पूरी कर ली र्गइं थी। सोमवार सुबह के वक्त टीकाकरण की रफ्तार धीमी रही लेकिन दोपहर होने के साथ टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई। हालांकि, कुछ स्थानों के टीकाकरण केंद्रों पर दिन भर रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सहसवान में सबसे ज्यादा, समरेर में सबसे कम टीकाकरण
15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण की बात करें तो जिले के सहसवान ब्लॉक में पहले दिन सबसे ज्यादा 940 किशोर-किशोरियों ने टीका लगवाया, जबकि समरेर ब्लॉक में सबसे कम 160 किशोर-किशोरियों ने टीका लगवाया। समरेर में टीकाकरण की प्रगति सबसे कम रही है। वजीरगंज में सात टीकाकरण केंद्रों पर 566 बच्चों ने टीका लगवाया। इनमें श्री देवकी नंदन सेनानी इंटर कॉलेज में 120 और मुन्ना लाल इंटर कॉलेज में 446 बच्चों को टीका लगाया गया।
-
टीकाकरण को लेकर छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, कई जगह लाइन लगीं
कोरोना टीकाकरण को लेकर छात्र-छात्राओं में पहले दिन काफी उत्साह दिखा। टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो गईं। दहगवां ब्लॉक के शारदा इंटर कॉलेज पडरिया में टीकाकरण को लेकर दिन भर लाइन लगी रहीं। रुदायन, उसावां, बिसौली, दातागंज में भी टीकाकरण केंद्रों पर लाइन लगी रहीं। टीका लगवाने पहुंचे छात्र-छात्राओं से बात की गई तो उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।
-
बिसौली में वैक्सीन लगवाने को छात्र छात्राओं में भारी उत्साह
बिसौली। नगर व क्षेत्र के गांवों में 15 से 18 वर्ष तक के स्कूली छात्र छात्राओं का कोविड टीकाकरण किया गया। इस दौरान बच्चों में बेहद उत्साह देखा गया। नगर के जीजीआईसी व मदनलाल इंटर कालेज के अलावा अस्पताल स्थित सेंटर पर कुल 412 स्कूली छात्र छात्राओं का कोविड टीकाकरण हुआ। सुबह से ही स्कूल कालेजों में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र छात्राएं वैक्सीन लगवाने पहुंच गए। नगर में 412, सिद्ध बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में 81, बलराम मिश्रा इंटर कालेज नसरोल मे 180 व रामशरण वैद्य इंटर कालेज मई बसई में कुल 83 बच्चों का टीकाकरण हुआ।
-
उझानी। कोरोना से बचाव के लिए सोमवार सुबह छात्र और छात्राओं के टीकाकरण के लिए एमजीपी कॉलेज में दो, भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज, देवनागरी इंटर कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक-एक बूथ पर स्वास्थ्य कर्मियों ने टीम ने वैक्सीनेशन किया। इस दौरान छात्र और छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। ब्लॉक समन्वयक आयुष रस्तोगी ने बताया कि सातों बूथ पर 670 छात्र और छात्राओं का टीकाकरण किया गया है।
-
क्या बोले बच्चे
सरकार की ओर से किशोरवय छात्र और छात्राओं के लिए कोरोना से बचाव को जो अभियान शुरू किया है, उसका हिस्सेदार बनने से काफी खुश हूं। पहला टीका लगा है। शुरू में डर जरूर लगा लेकिन टीका लगने के बाद अच्छा लग रहा है। सहपाठियों को प्रेरित किया है।
- मोहम्मद फरहान, छात्र।
-
एक दिन पहले ही क्लॉस टीचर ने टीकाकरण के बारे में अवगत करा दिया था। सुबह कॉलेज पहुंचा तो टीकाकरण के लिए लाइन में लग गया। परिवार के लोग पहले ही टीका लगवा चुके हैं। अब सभी का टीकाकरण हो गया है। कोविड नियमों का पालन करने से भी बचाव होगा।
- सागर श्रीवास्तव, छात्र
-
सावधानी और टीकाकरण ही कोरोना से बचाव कर सकता है। टीका लगवाने के बाद अच्छा महसूस हो रहा है। 27 दिन के बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। टीका लगने के बाद किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई। छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वह 15 फरवरी से पहले टीका लगवा लें।
-अनंत अग्रवाल, छात्र
-
कई दिन से पता था कि तीन जनवरी से छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जाएगा। टीका लगवाने के लिए मैं और मेरे सहपाठी काफी उतसाहित थे। सोमवार सुबह ही टीकाकरण केंद्र पर पहुंच गए। यहां जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद टीका लगाया गया। अच्छा महसूस हो रहा है।
-उदित प्रताप सिंह, छात्र
-
कहा जा रहा है कि कोराना की तीसरी लहर फरवरी के अंत में चरम पर होगी। टीका ही कोराना से बचाव का कवच है। समय से सह कवच सभी को लेना चाहिए। टीका लगवाने के बाद काफी बेहतर महसूस हो रहा है। टीकाकरण के बाद किसी तरह की कोई समस्या भी महसूस नहीं हुई।
-सिमरन रस्तोगी, छात्रा
-
टीकाकरण को लेकर किसी तरह की भ्रांति में नहीं रहना चाहिए। टीका ही कोरोना का बचाव है। समय से सभी को टीका लगवाना चाहिए। छात्र-छात्राओं को भी चाहिए कि कॉलेज पहुंच कर वह 15 जनवरी से पहले कोरोना का पहला टीका लगवा लें। 27 दिन बाद दूसरा टीका लगेगा।

-फरमान सैफी, छात्र
-
पहले दिन जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 6825 किशोर और किशोरियों को टीका लगाया गया है। सभी को को-वैक्सीन की डोज दी गई है। किसी भी केंद्र से टीकाकरण के बाद किसी तरह की परेशानी की सूचना नहीं है। 15 फरवरी तक जिले में 2.19 लाख किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जाएगा।
- डॉ. मंजीत सिंह, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed