फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

आठ मिठाई की दुकानों से भरे 11 नमूने

Tue, 02 Nov 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Health
मिठाई की दुकान से सैंपल भरते खाद्य विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दीपावली को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जिले में लगातार छापे डाल रही है। सोमवार को टीम ने शहर में प्रकाश स्वीट्स समेत आठ दुकानों से मिठाइयों के 11 नमूने भरे। इन्हें संदेह के आधार पर जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को शहर में कई मिठाइयों की दुकानों से नमूने भरे। अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि टीम ने शहर के कबूलपुरा रोड स्थित एहसान मिष्ठान भंडार व काली सड़क स्थित भागीरथी स्वीट्स से मावा का नमूना लिया। वहीं कबूलपुरा रोड पर स्थित अंसार अली मिष्ठान भंडार, नूरी चौक स्थित हिंदुस्तान स्वीट्स और सुभाष चौक स्थित चाणक्य मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई का नमूना लिया। कबूलपुरा रोड स्थित वेलकम स्वीट्स के यहां से मिल्क केक, काली सड़क स्थित चंद्रा स्वीट्स से दूूध की लौज का नमूना भरा। साथ ही बाबूराम मार्केट स्थित प्रकाश स्वीट्स के यहां से सोहन पापड़ी, स्पेशल दालमोठ, बटर कुकिज बादाम-पिस्ता और ब्रेड बंद का नमूना लिया। इस मौके पर टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय कुमार शुक्ला, शंभू दयाल, राजीव कुमार, एतीश कुमार, भूपेंद्र सिंह, चंद्र विजय सिंह, सत्येंद्र सिंह तोमर व वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed