फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

72 स्थानों पर नष्ट किया मच्छरों का लार्वा, मलेरिया के 35 नए रोगी मिले

Thu, 16 Sep 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Health
मच्छरों का लार्वा नष्ट करते मलेरिया विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में बुधवार को भी अलग-अलग स्थानों पर मलेरिया के 35 नए रोगी मिले हैं। इनमें पांच लोगों को जानलेवा फैल्सीपेरम मलेरिया की पुष्टि हुई है। बुधवार को जिले में 25 स्थानों पर हेल्थ कैंप लगाकर 1811 लोगों की जांच की गई। जगत के जगुआसई में दो, सालरपुर ब्लॉक में दो लोगों को फैल्सीपेरम मलेरिया की पुष्टि हुई है। एक अन्य रोगी भी मिला है। बुधवार को जिले में 72 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा भी नष्ट किया गया।
विज्ञापन

मच्छरजनित बीमारियों के सीजन में लगातार लोगों को मलेरिया के साथ फैल्सीपेरम मलेरिया गिरफ्त में ले रहा है। सालारपुर और जगत में स्थिति ज्यादा खराब है। मलेरिया के लिहाज से जिले में सालारपुर, जगत, दातागंज और समसेर ब्लॉक हाई रिस्क श्रेणी में आते हैं। इन ब्लॉकों के गांवों में मलेरिया का सीजन शुरू होने से पहले ही मलेरिया और स्वास्थ्य विभाग काफी काम कर रहा था। मच्छरदानियों के वितरण के साथ ही मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव भी करा रहा था। इसके बावजूद मलेरिया का सीजन शुरू होने के साथ इन ब्लॉक के गांवों में मलेरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। प्रभावित गांवों में लगातार मलेरिया के रोगी मिल रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग जिले में अब तक बुखार से कोई मौत न होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

इधर, जिले में दो सौ से ज्यादा गांवों में वायरल फीवर के साथ मलेरिया के रोगी बढ़ते जा रहे हं।
--------------
फैक्ट फाइल
15 सितंबर 2021
कुल जांच- 1811
हेल्थ कैंप- 25
मलेरिया के कुल रोगी- 35
पीवी मलेरिया- 30
फैल्सीपेमर-05
डीडीटी छिड़काव-95 गांव
लार्वा मिला- 72 स्थान
सक्रिय रोगियों की संख्या- 275
सक्रिय फैल्सीपेरम-08
------------
जिले भर में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने के साथ दवाओं का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को 25 स्थानों पर कैंप लगाए गए। इस दौरान मलेरिया के 35 रोगी मिले हैं। इनमें पांच रोगियों को फैल्सीपेरम की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में मलेरिया या फिर बुखार से कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed