{"_id":"5dbc77128ebc3e93d965a960","slug":"health-badaun-news-bly382369097","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम बेहाल- मारपीट में टूटा था हाथ, रिपोर्ट में ‘गायब’ हो गया फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम बेहाल- मारपीट में टूटा था हाथ, रिपोर्ट में ‘गायब’ हो गया फ्रैक्चर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की एक और घोर लापरवाही उजागर हुई है। एक मारपीट के मामले में घायल के हाथ का फ्रैक्चर रिपोर्ट से गायब कर दिया। जब उसने प्राइवेट लैब पर एक्स-रे कराया तो कारस्तानी उजागर हुई। तब कहीं दोबारा एक्स-रे करवाया गया और उसकी रिपोर्ट बनाई गई।
बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा निवासी हरिशंकर का एक हाथ पड़ोसियों से मारपीट के दौरान टूट गया था। पुलिस ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा था। बताते हैं कि अस्पताल में उनका एक्स-रे कराया गया। रिपोर्ट में फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं की गई। जबकि उनके हाथ का दर्द और सूजन खत्म नहीं हो रही थी। इस पर उन्होंने एक प्राइवेट लैब पर एक्स-रे कराया, जहां उनके हाथ में फ्रैक्चर पता चला। हरिशंकर ने इसके बारे में सीएमएस से शिकायत की। जिससे बाद में उनके पूरे हाथ का एक्स-रे कराया गय। तो उसमें हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। उसके बाद कहीं हड्डी टूटने की सही रिपोर्ट बनाई गई। संवाद