फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Headmaster's obscene video goes viral; effigy burned during protest.

Budaun News: प्रधानाध्यापक का अश्लील वीडियो वायरल, प्रदर्शन कर फूंका पुतला

Tue, 08 Sep 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Headmaster's obscene video goes viral; effigy burned during protest.
विद्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण व विद्यार्थी। संवाद
उघैती। थाना क्षेत्र में एक प्रधानाध्यापक का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने खंडवा गांव में बाइकों से आक्रोश रैली निकालकर प्रधानाध्यापक का पुतला फूंका। उधर, पीड़ित छात्र के परिजन का आरोप है कि प्रधानाध्यापक पिछले 10 साल से छात्र का शोषण कर रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को जैसे ही स्कूल खुला, गांव खंडवा के ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। गुस्साए ग्रामीणों ने बाइकों के साथ रैली निकाली, जो सीधे प्रधानाध्यापक के गांव तक पहुंची।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन और थाना प्रभारी ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। प्रधानाध्यापक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान किसान यूनियन के नेता गौरव चौधरी ने कहा कि बच्चे हमारे हैं, स्कूल हमारा है। हम अपने बच्चों के भविष्य के लिए हर हाल में प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करवाएंगे। अगर, आगामी 15 सितंबर तक कार्रवाई नहीं होती है,तो भाकियू धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।

तहरीर के आधार पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - आलोक सिद्धू, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed