{"_id":"670adb313382878f1904c844","slug":"head-constable-dies-of-brain-haemorrhage-badaun-news-c-123-1-sbly1029-127615-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ब्रेन हैमरेज से हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ब्रेन हैमरेज से हेड कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन
भोजराज शर्मा का फाइल फोटो।
बदायूं। आसफपुर चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल की ब्रेन हैमरेज से शुक्रवार रात मौत हो गई। शनिवार को एसएसपी ने पुलिस लाइन में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुरादाबाद के मूल निवासी हेड कांस्टेबल भोजराज शर्मा फैजगंज बेहटा थाने की चौकी आसफपुर पर करीब दो साल से तैनात थे। इससे पहले वह वजीरगंज थाने में रहे। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह बाइक से गश्त पर जा रहे थे। रास्ते में एकाएक वह बाइक से गिर पड़े। उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ब्रेन हेमरेज से मौत होना बताई जा रही है।
शनिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एसपी देहात केके सरोज, सीओ सिटी संजीव कुमार सिंह समय पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।