फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Head constable arrested red handed while taking bribe of 20 thousand rupees

Budaun News: 20 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगेहाथ गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Head constable arrested red handed while taking bribe of 20 thousand rupees
कादरचौक थाने के सामने खड़ी एंटी करप्शन टीम की गाड़ी। संवाद
कादरचौक (बदायूं)। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर कादरचौक थाने के अंदर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल प्रवेंद्र कुमार और दरोगा महेश कुमार एक छेड़खानी व मारपीट के मामले को खत्म कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। ज्यादा दबाव बनाए जाने पर छेड़खानी का आरोपी 20 हजार रुपये देने को तैयार हो गया था। साथ ही उसने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी।
विज्ञापन

छेड़खानी व मारपीट का आरोपी कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसकी समधन ने उस पर 18 जून को छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी थी। इसके दूसरे दिन आरोपी अपनी तहरीर भी लेकर थाने पहुंच गया था। उसने अपनी समधन के बेटों पर पुत्रवधू से छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इससे दोनों पक्षों के बीच बृहस्पतिवार को समझौते की बात चलती रही, लेकिन बात नहीं बनी। दोपहर बाद हल्का दरोगा महेश कुमार और हेड कांस्टेबल प्रवेंद्र कुमार बाइक से गांव पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। छेड़खानी के आरोपी का कहना है कि छानबीन के दौरान दरोगा और हेड कांस्टेबल ने मामला खत्म कराने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे, जबकि उसका कहना था कि यह आपस का विवाद है। कोई छेड़खानी नहीं हुई है। वह इतने रुपये नहीं दे पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा और हेड कांस्टेबल ने ज्यादा दबाव बनाया तो वह 20 हजार रुपये देने को तैयार हो गया। उसने कह दिया कि वह थाने आकर रुपये दे देगा। इसके बाद दरोगा और हेड कांस्टेबल थाने लौट गए। छेड़खानी के आरोपी ने तुरंत इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी।
एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर कादरचौक थाने के बाहर आकर अपना जाल बिछा दिया। तय समय के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे छेड़खानी का आरोपी कादरचौक थाने पहुंचा। उस दौरान एसओ उदयवीर सिंह खाना खाने अपने आवास पर गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर हेड कांस्टेबल प्रवेंद्र कुमार ने छेड़खानी के आरोपी को आगंतुक कक्ष में बुलाया और वहीं उससे 20 हजार रुपये ले लिए। तभी एंटी करप्शन टीम ने हेड कांस्टेबल को दबोच लिया। यह देखकर थाना पुलिस में खलबली मच गई।
एंटी करप्शन टीम हेड कांस्टेबल को पकड़कर बाहर ले गई और उसे गाड़ी में बैठा लिया। फिर उसे उझानी कोतवाली ले जाया गया, जहां एंटी करप्शन की ओर से हेड कांस्टेबल और सह आरोपी दरोगा महेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।


हेड कांस्टेबल प्रवेंद्र कुमार और दरोगा महेश कुमार बृहस्पतिवार को छेड़खानी के मामले की जांच करने गांव गए थे। तभी उन्होंने छेड़खानी के आरोपी से रिश्वत मांगी थी। आरोपी शुक्रवार दोपहर रुपये लेकर थाने पहुंचा। जैसे ही उसने हेड कांस्टेबल को रुपये दिए। तभी हमारी टीम ने हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दरोगा नहीं पकड़ा गया। इस मामले में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। - यशपाल सिंह, सीओ भ्रष्टाचार निवारण संगठन

कादरचौक थाने के सामने खड़ी एंटी करप्शन टीम की गाड़ी। संवाद

कादरचौक थाने के सामने खड़ी एंटी करप्शन टीम की गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed