फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   He will be a criminal in the eyes of the law... he is our dear brother.

Budaun News: कानून की नजर में होंगे अपराधी... हमारे तो प्यारे भैया हैं

Fri, 24 Oct 2025 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
He will be a criminal in the eyes of the law... he is our dear brother.
जेल में भाई को मीठा ​खिलातीं बहनें। संवाद
बदायूं। भैया दूज पर जेल में बहनें अपने भाइयों की दूज करने पहुंचीं। बहनों ने अपने भाइयों का तिलक कर उनका मुंह मीठा कराया। उनकी लंबी उम्र की कामना की। जेल में बंद होने के बाद भी भाई से इतना प्रेम, इस सवाल पर बहनों का कहना था कि अपराधी कानून की नजर में होंगे, उनके तो प्यारे भाई हैं।
विज्ञापन


भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भैया दूज जिले में बृहस्पतिवार को उल्लास के साथ मनाया गया। तमाम बहनें जेल में निरुद्ध अपने भाइयों का तिलक करने पहुंचीं। जेल प्रशासन ने उनके बैठने से लेकर जलपान तक की व्यवस्था की। जेल प्रशासन की ओर से बहनों को अपने भाइयों का तिलक कर मुंह मीठा कराने के लिए टेबल पर मिठाइयां सजाई गईं थीं। बहनों ने अपने भाइयों से मुलाकात कर उनका तिलक किया और लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन



328 भाइयों से मिलीं बहनें
जेल में बंद 328 बंदियों से उनकी बहनों ने मुलाकात की। भाई को तिलक लगाकर मीठा खिलाया। जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि आठ बैच में बहनों को भाइयों से मिलाया गया। उन्होंने बताया कि दस महिला बंदियों में से सात लोग अपनी बहनों से भैया दूज कराने जेल में पहुंचे। तीन महिलाएं ऐसी रहीं जिनके भाई नहीं पहुंचे। 328 बंदियों से 444 बहनों ने भैया दूज की है। उनके साथ 173 बच्चे भी पहुंचे। सभी के लिए पानी-नाश्ता व बैठने का इंतजाम किया गया। इस मौके पर जेलर रणंजय सिंह, उप जेलर खालिद व दिव्यांशु गौतम समेत पूरा स्टाफ सहयोग में लगा रहा।

जेल में भाई को मीठा खिलातीं बहनें। संवाद

जेल में भाई को मीठा खिलातीं बहनें। संवाद

जेल में भाई को मीठा खिलातीं बहनें। संवाद

जेल में भाई को मीठा खिलातीं बहनें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed