फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   He often used to fight with his father after drinking alcohol, did not know that he would kill

Budaun News: शराब पीकर अक्सर झगड़ता था पिता से, पता नहीं था जान ले लेगा

Sun, 19 Mar 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
He often used to fight with his father after drinking alcohol, did not know that he would kill
(18 बीडीएन-21)जरीफनगर के दहगवां में घटना की जानकारी लेते सहसवान सीओ चन्द्रपाल सिंह।संवाद
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दहगवां में ईंट से कुचलकर पिता की हत्या करने वाला आरोपी किशनलाल अक्सर ही शराब पीकर घर आता था। रोजाना ही उसकी इस बात को लेकर पिता होरीलाल से झगड़ा होता था। शुक्रवार रात थी जब दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी तो होरीलाल की पत्नी रामा देवी कमरे में सोने चली गई। कुछ देर बाद दोनों शांत हो गए तो उन्हें लगा कि झगड़ा खत्म हो गया।
विज्ञापन

उन्हें क्या पता था कि उनके ही बेटे ने अब उनके पति को हमेशा के लिए खामोश कर दिया है। रात करीब तीन बजे कमरे से बाहर आई तो पति का शव देखा होश उड़ गए। चारपाई पर होरीलाल का शव पड़ा था। उन्होंने किशनलाल को आवाज दी लेकिन वह घर में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

होरीलाल का घर गांव से बाहर है इसलिए रामा देवी दिन निकलने का इंतजार करती रहीं। सुबह करीब पांच बजे लोग खेतों की ओर निकलने तो रोने की आवाज सुनकर उनके घर पहुंचे। ग्रामीणों ने एक दिन पहले ही मजदूरी करने गए होरीलाल के बेटे मनोज को सूचना दी तो मनोज मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसएचओ मनोज कुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। होरी लाल के छोटे बेटे मनोज की तहरीर पर आरोपी किशनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस ने मौके से बरामद की ईंट और कुल्हाड़ी
- घटनास्थल पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों ने आशंका जताई कि चारपाई के पास पड़ी कुल्हाड़ी से हत्या की गई है। पुलिस ने कुल्हाड़ी को देखा तो उस पर खून का धब्बा नहीं था। पास में पड़ी ईंट पर खून के धब्बे थे, इससे ईंट से हमला कर हत्या करने के बात सामने आई। हालांकि पुलिस ने ईंट के साथ ही कुल्हाड़ी भी कब्जे में ले ली है।

सीबीगंज से आकर बसे थे दहगवां में
होरीलाल मूलरूप से बरेली के सीबीगंज के रहने वाले थे। वह परिवार समेत काफी समय पहले दहगवां में आकर बस गए थे। यहां पर होरीलाल फेरी लगाकर गजक बेचते थे। हत्यारोपी किशनलाल भी गजक बेचता था। गजक बेचकर ही परिवार का गुजारा चल रहा था। छोटा बेटा मनोज मजदूरी करता है। आसपास के लोगों ने बताया कि किशनलाल शराब पीने का आदी है और वह आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था।

अक्सर बाप-बेटे में होता था विवाद
ग्रामीणों के मुताबिक शराब के नशे में आए दिन पिता-पुत्र में विवाद होता था। मामूली बात पर ही कई बार गांव में दोनों के बीच मारपीट हुई थी। रामा देवी भी रोज-रोज के इस विवाद से परेशान थीं। शुक्रवार रात भी शराब के नशे में ही दोनों के बीच विवाद हुआ था। हत्यारोपी किशनलाल ने ईंट मारी तो होरी लाल घायल होकर चारपाई पर गिर पड़े थे। इसके बाद उनकी चीख भी नहीं निकली। रामा देवी समझीं कि अब दोनों का विवाद शांत हो गया और कमरे से बाहर आकर नहीं देखा।

मजदूरी करने गया था छोटा बेटा
किशनलाल के रोजाना विवाद करने से उसका छोटा भाई मनोज भी काफी परेशान था। मनोज बेलदारी करने आसपास के गांवों में जाता और अक्सर बाहर ही रुक जाता था। दस दिन पहले मनोज बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव टिटौली में बुआ के घर रह रहे अपने बड़े भाई रामप्रसाद से मिलने गया था। तीन दिन पहले ही वहां से आया था। शुक्रवार को भी वह सुबह मजदूरी करने गया था और रात में वह घर नहीं आया था।


वर्जन
- दहगवां में होरी लाल और उनके बेटे किशनलाल के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। किशनलाल ने पिता के सिर पर ईंट से प्रहार किया, इससे उनकी मौत हो गई। मौके पर कुल्हाड़ी भी मिली है, लेकिन उस पर खून के निशान नहीं मिले हैं, इससे साफ है कि घटना में कुल्हाड़ी का प्रयोग नहीं किया गया है। किशनलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, उसकी तलाश की जा रही है। - अजय प्रताप, एसपी देहात

(18 बीडीएन-21)जरीफनगर के दहगवां में घटना की जानकारी लेते सहसवान सीओ चन्द्रपाल सिंह।संवाद

(18 बीडीएन-21)जरीफनगर के दहगवां में घटना की जानकारी लेते सहसवान सीओ चन्द्रपाल सिंह।संवाद

(18 बीडीएन-21)जरीफनगर के दहगवां में घटना की जानकारी लेते सहसवान सीओ चन्द्रपाल सिंह।संवाद

(18 बीडीएन-21)जरीफनगर के दहगवां में घटना की जानकारी लेते सहसवान सीओ चन्द्रपाल सिंह।संवाद

(18 बीडीएन-21)जरीफनगर के दहगवां में घटना की जानकारी लेते सहसवान सीओ चन्द्रपाल सिंह।संवाद

(18 बीडीएन-21)जरीफनगर के दहगवां में घटना की जानकारी लेते सहसवान सीओ चन्द्रपाल सिंह।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed