फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   He beat his wife and threw her out of the house to marry another man

Budaun News: दूसरी शादी करने के लिए पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Mon, 16 Sep 2024 04:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
He beat his wife and threw her out of the house to marry another man
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान निवासी रेशमा ने पति समेत ससुरालियाें पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि पति दूसरी शादी करना चाहता है। इसको लेकर वह उसके साथ मारपीट करता है। उसको दुपट्टे से बांधकर पीटा और मायके छोड़ गया।
विज्ञापन


रेशमा ने बताया है कि उसकी शादी 26 जून 2024 को मोहम्मद हसन निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन (सहसवान) के साथ हुई थी। पिता ने शादी में सात लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही पति दूसरी शादी करने की बात कहकर उसको मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने लगा। दहेज में पांच लाख की अतिरिक्त मांग कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि पति का मोहल्ले में रहने वाली एक लड़की से अवैध संबंध पहले से ही है। वह उसी के साथ शादी करना चाहता है। 9 सितंबर शाम करीब 7:30 बजे पति ने उसको दुपट्टे से बांधकर मारपीट की और कार से उसे मायके छोड़ गया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। ससुराल वाले समझाने के बाद भी नहीं माने तो हार कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed