फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Harveer Singh received a rousing welcome after returning from Para Athletics Championship after winning silver

Budaun News: पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत जीतकर लौटे हरवीर सिंह का जोरदार स्वागत

Mon, 01 Sep 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Harveer Singh received a rousing welcome after returning from Para Athletics Championship after winning silver
गांव चंदोई के चौधरी हरवीर सिंह सम्मानित करते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
इस्लामनगर। क्षेत्र के गांव चंदोई निवासी चौधरी हरवीर सिंह ने पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल गांव बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ा है।
विज्ञापन

गोवा के बंबोलिम स्थित एथलेटिक्स स्टेडियम में हाल ही में आयोजित चैंपियनशिप में हरवीर सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। रविवार को जब वह गांव लौटे तो ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम उठे और हरवीर सिंह के सम्मान में नारेबाजी की। पदक विजेता खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, कोच और ग्रामीणों को दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हरवीर की उपलब्धि से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शुक्रवार को खेल दिवस के अवसर पर हरवीर सिंह को सम्मानित किया था। ग्रामीणों ने इस सम्मान को गांव के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि हरवीर आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed