फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hartaal

सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म

Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
hartaal
नगर पालिका परिसर में धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों से वार्ता करते सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मुख्यमंत्री के आने से पहले नगर पालिका में धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों को प्रशासन ने मना लिया। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट पालिका पहुंचे और हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से वार्ता की। लिखित आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि अब वे दो शिफ्टों में काम कर शहर को साफ सुथरा करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले 26 अक्तूबर से नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मचारी अपने बकाया देयों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसकी वजह से शहर की सड़कों से लेकर गलियों तक में हर तरफ गंदगी दिखाई दे रही थी। लोगों ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता से सफाई व्यवस्था बेहतर कराने की मांग की। इस पर राज्यमंत्री ने कोशिश की पर हड़ताल खत्म नहीं हो सकी। ऐसे में लोगों को त्योहार गंदगी के बीच ही मनाना पड़े। राज्यमंत्री की नाराजगी का शिकार एसडीएम सदर हुए और उनसे ईओ नगर पालिका का चार्ज हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट को दे दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने पालिका पहुंचकर सफाई कर्मचारियों से वार्ता की। उसके बाद में लिखित आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को खत्म कर दी। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल ने बताया कि सफाई कर्मचारी सुबह और शाम दो शिफ्टों में काम करेंगे, लेकिन रात में काम नहीं करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed