{"_id":"617c48f935e4ec052949e0a7","slug":"hartaal-badaun-news-bly464568115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे कर्मी, सफाई की चेयरमैन ने खुद संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे कर्मी, सफाई की चेयरमैन ने खुद संभाली कमान
विज्ञापन
नगर पालिका में धरना दे रहे सफाई कर्मचारी।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अपने देय भत्तों को दिलाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे शहर में सफाई व्यवस्था का हाल खराब हो गया है। हर तरफ सड़कों पर गंदगी पसरी है। ऐसे में पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने शुक्रवार सुबह खुद ही पालिका के कर्मचारियों के साथ झाड़ू लेकर शहर की सड़कों पर सफाई की।
मृतक सफाई कर्मचारियों के देय भुगतान, अर्जित अवकाश, पीएफ, बीमा, पेंशन और ग्रुच्युटी समेत सभी कर्मचारियों के बोनस, चार साल से ठंडी व गरम वर्दी, आउटसोर्सिंग/ ठेका प्रथा के सफाई कर्मचारियों के चार माह के वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं और धरने पर बैठे हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह का कहना है कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
नगर महासचिव लव कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के हक दिलाए बिना धरना खत्म नहीं होगा। वीरेंद्र ने कहा कि कर्मचारी अपनी अधिकार लिए बिना धरना खत्म नहीं करेंगे। इस मौके पर अरुण वाल्मीकि, राही वाल्मीकि, प्रताप, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, शहर के हालात देखते हुए शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल सुबह पालिका के कर्मचारियों के साथ में सफाई के लिए निकल पड़ीं। सबसे पहले नेहरु चौक पर सफाई अभियान चलाया। उसके बाद खैराती चौक, सराफा बाजार, छह सड़का होते हुए गांधी ग्राउंड तक सफाई कराई गई। संवाद