फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hartaal

हड़ताल पर रहे कर्मी, सफाई की चेयरमैन ने खुद संभाली कमान

Sat, 30 Oct 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
hartaal
नगर पालिका में धरना दे रहे सफाई कर्मचारी।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अपने देय भत्तों को दिलाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे शहर में सफाई व्यवस्था का हाल खराब हो गया है। हर तरफ सड़कों पर गंदगी पसरी है। ऐसे में पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने शुक्रवार सुबह खुद ही पालिका के कर्मचारियों के साथ झाड़ू लेकर शहर की सड़कों पर सफाई की।
विज्ञापन

मृतक सफाई कर्मचारियों के देय भुगतान, अर्जित अवकाश, पीएफ, बीमा, पेंशन और ग्रुच्युटी समेत सभी कर्मचारियों के बोनस, चार साल से ठंडी व गरम वर्दी, आउटसोर्सिंग/ ठेका प्रथा के सफाई कर्मचारियों के चार माह के वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं और धरने पर बैठे हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह का कहना है कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

नगर महासचिव लव कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के हक दिलाए बिना धरना खत्म नहीं होगा। वीरेंद्र ने कहा कि कर्मचारी अपनी अधिकार लिए बिना धरना खत्म नहीं करेंगे। इस मौके पर अरुण वाल्मीकि, राही वाल्मीकि, प्रताप, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शहर के हालात देखते हुए शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल सुबह पालिका के कर्मचारियों के साथ में सफाई के लिए निकल पड़ीं। सबसे पहले नेहरु चौक पर सफाई अभियान चलाया। उसके बाद खैराती चौक, सराफा बाजार, छह सड़का होते हुए गांधी ग्राउंड तक सफाई कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed