{"_id":"6182cb90fe984257e04e7320","slug":"hanuman-jayanti-badaun-news-bly465089760","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने की हनुमान जी की पूजा, भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने की हनुमान जी की पूजा, भंडारा
विज्ञापन
भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते संत। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ बिसौली। जिले भर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने हनुमान जी की पूजा की। वहीं बिसौली के सोई सिद्धपीठ पर हनुमान जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। भक्तों ने प्रभु का भोग लगाया और आरती की। हजारों संतो ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संत विदेहनंदिनी शरण महाराज ने हनुमान जी महाराज की कृपा का गुणगान किया।
एक पखवाडे से सोई सिद्धपीठ पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में प्रभु श्रीराम की नगरी से पधारे भक्तों द्वारा श्रीराम चरित मानस का पाठ किया जा रहा है। वहीं भक्तों ने हनुमान जी की पूजा की। इसके बाद में लड्डुओं का भोग लगाया। उसके बाद में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर संतशरण महाराज, फूलबाबा, मंत्री गुलाबो देवी, पूर्व मंत्री भूपेंद्र दद्दा, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, नवल शर्मा, सुधाकर शर्मा, सौरभ शर्मा, आकाश मिश्रा, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद