फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Half the city faces drinking water crisis, people stand in line to fill water from hand pumps

Budaun News: आधे शहर में पेयजल का संकट, लाइन में लगकर भर रहे हैंडपंप से पानी

Thu, 18 Sep 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Half the city faces drinking water crisis, people stand in line to fill water from hand pumps
वाटस वर्क्स  में ​स्थिति इस ओवरहेड टैंक की टॉप सिलिंग गिर गई। संवाद
बदायूं। नगर पालिका परिषद के वाटर वर्क्स कंपाउंड में स्थित ओवरहेड टैंक की टॉप सिलिंग गिर जाने से आपूर्ति किए जाने वाला पानी गंदा हो गया है। इसके चलते करीब 50 हजार लोगों की पेयजल आपूर्ति मंगलवार से बाधित है। विकल्प के तौर पर सीधे नलकूपों से पानी की आपूर्ति दी जा रही है, जो प्रेशर न होने के कारण नाकाफी साबित हो रही है। समस्या समाधान होने में दो-तीन दिन लग सकते हैं। कई जगह टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन

वाटर वर्क्स में स्थित ओवरहेड टैंक की टॉप सिलिंग मंगलवार दाेपहर में टूटकर गिर गई थी। इसकी वजह से शहर के 22 मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। समाधान के तौर पर नगर पालिका की ओर से सीधे नलकूपों से पानी की आपूर्ति शुरू करा दी गई, जो प्रेशर न होने के कारण नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, शहर के कई इलाकों में बहुत कम प्रेशर से पानी पहुंच रहा है, वहीं कुछ मोहल्लों में आपूर्ति पूरी तौर से बाधित है। नतीजतन लोग सुबह से ही बर्तनों और बाल्टियों के साथ हैंडपंप पर लाइन में खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहरपुरी के सोनू, आदर्श नगर के हकीम सिंंह आदि कहना है कि पानी की किल्लत से घरों में खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा के कामकाज ठप हो गए हैं। लोगों का कहना है कि टैंक की स्थिति पहले से खराब थी। इसे समय रहते मरम्मत करनी चाहिए थी। यदि देखरेख की जाती तो आज इतनी बड़ी समस्या पैदा नहीं होती।

इन मोहल्लों की आपूर्ति रही बाधित
शहर के मोहल्ला साहूकारा, टिकटगंज, खंडसारी, सराय कोहना, मम्मन चौक, कटरा ब्राह्मपुर, ब्राह्मपुर, जवाहरपुरी, आदर्श नगर, चित्रांश नगर, जालंधरी सराय, पनबाड़ी, शहबाजपुर, मिर्घाटोला, मढई चौक, कलक्ट्रेट, कृष्णापुरी, मुधवन काॅलोनी, विवेक बिहार, शिवपुरम, रामनाथ कालोनी, प्रभात नगर।

मोहल्ले वालों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी
फोटो-18
कुछ देर के लिए पानी आया। पानी का प्रेशर बेहद कम था। इसकी वजह से रोजमर्रा के काम भी नहीं हो सके। क्योंकि एक बाल्टी भरने में 10 से 15 मिनट लग रहे थे। वहीं घर में लगे पानी के टैंक तक में पानी नहीं भर पाया। -गौरव, पनवाड़ी

फोटो-19
सुबह में पानी न आने से काफी परेशानी हुई। टैंक के पानी का उपयोग किया, लेकिन अब वह भी खत्म हो गया है। इसकी वजह से स्थिति अब बिगड़ने लगी है। अब तो हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। -कमलेश, मढ़ई चौक


वाटर वर्क्स में स्थित ओवरहेड टैंक की टॉप सिलिंग टूटकर गिर गई थी। ऐसे में इससे जुड़े इलाकों में कम प्रेशर से पानी की आपूर्ति हुई है। नलकूपों से सीधे सप्लाई दी जा रही है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका परिषद, बदायूं

-------
कमजोर हुई पानी टंकी, गिरने की आशंका

पानी टंकी के अंदर साइड की दीवारों से एक साथ प्लास्टर गिरने से ओवरहेड टैंक एक तरफ झुक सा गया है। वहीं ओवरहेड टैंक के अंदर दरार सी आ गई है। इसकी वजह से पानी की सप्लाई को बंद किया गया है। इस वजह से टंकी कमजोर हो गई है और उसके गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। इसका आईआईटी या एएमयू की टीम इसका निरीक्षण करेंगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि एहतियात के तौर पर ओवरहेड टैंक के पास में स्थित तीन दुकानदारों को नोटिस दिया है, ताकि वह अपनी दुकानों को खाली रखे। नगर पालिका के जानकारों के अनुसार इस टंकी का निर्माण वर्ष 1989 में हुआ था। करीब 36 साल पुरानी यह पानी की टंकी काफी जर्जर हो चुकी है।

वाटस वर्क्स  में स्थिति इस ओवरहेड टैंक की टॉप सिलिंग गिर गई। संवाद

वाटस वर्क्स  में स्थिति इस ओवरहेड टैंक की टॉप सिलिंग गिर गई। संवाद

वाटस वर्क्स  में स्थिति इस ओवरहेड टैंक की टॉप सिलिंग गिर गई। संवाद

वाटस वर्क्स  में स्थिति इस ओवरहेड टैंक की टॉप सिलिंग गिर गई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed