{"_id":"f19dda49d1c61e931d43534a146d998f","slug":"half-mlganv-rubble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा मलगांव मलबे में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा मलगांव मलबे में तब्दील
badaun
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन हो रहे बरेली-बदायूं हाईवे की राह में अड़ंगा बने तीन दर्जन से ज्यादा मकान और दुकानें को मंगलवार को ढहा दिए गए। पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में मलगांव में व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान का गई बार विरोध भी हुआ, लेकिन जेसीबी नहीं रुकीं। अभियान के दौरान एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ सिटी आरएस धामा, बिनावर, सिविल लाइंस और मूसाझाग थानों की पुलिस भी मौजूद रही। आधा मलगांव मलबे में तब्दील हो गया। अब गुरुवार को बिनावर में हाईवे किनारे की दुकानों और मकानों को गिराया जाएगा।
बरेली-बदायूं रोड़ फोरलेन हो रहा है। हाईवे के दोनों ओर बिजय नगला, बिनावर, मलगांव, घटपुरी कई गांव बसे हुए हैं। दोनों ओर सैकड़ों मकान और दुकानें बनी हुई हैं। यह हाईवे की राह में अड़ंगा बन रहे थे। सभी को नोटिस जारी कर निर्माण तोडने को कहा गया था। तमाम लोगों ने अब तक निर्माण नहीं तोड़े। मंगलवार को पुलिस, पीएसी और कई थानों की पुलिस की मौजूदगी में मलगांव से हाईवे किनारे के मकान और दुकानें तोड़ने का अभियान चला। मलगांव में अमर सिंह, बृजपाल, दरियाब सिंह, प्रेमपाल, वीरपाल, मोहनलाल, नौबत, उदयपाल, लालाराम, पप्पू, कृपाल, तेजपाल समेत दर्जनों लोगों के मकान ढहा दिए गए। तीन जेसीबी लगाई गईं। कुछ ही घंटों में आधा मलगांव मलबे का ढेर नजर आने लगा। दर्जनों परिवार आसमान के नीचे आ गए हैं।
कई बार हुई पुलिस-पब्लिक में नोकझोंक, लगाया जाम
हाईवे किनारे मकानों को ध्वस्त करते समय कई बार पुलिस और पब्लिक के बीच नोकझोंक भी हुई। गुस्साए लोगों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया। महिलाएं और बच्चे भी पुलिस के सामने डट गए, लेकिन भारी फोर्स और पीएसी की मौजूदगी में उनकी एक न चली। सख्ती के साथ पुलिस ने मकान और दुकानों को तुड़वा दिया।