{"_id":"6a626c8a0f44de7b7602613a","slug":"half-foot-gap-appears-in-the-expansion-joint-of-a-70-meter-long-bridge-on-the-ganga-expressway-badaun-news-c-123-1-ba11032-169152-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के 70 मीटर लंबे पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट में आया आधा फुट का गैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के 70 मीटर लंबे पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट में आया आधा फुट का गैप
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे के अरिल नदी पर बने पुल के खुले एक्सपेंशन ज्वाइंट। संवाद
दातागंज। दातागंज क्षेत्र में अरिल नदी पर बने गंगा एक्सप्रेस-वे के 70 मीटर लंबे पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट खुलने से खतरा बढ़ गया है। तीन पिलर पर बने इस पुल के पहले पिलर पर एक ज्वाइंट करीब आधा फुट तो दूसरा करीब चार इंच तक खुल गया है। बारिश में ज्वाइंट के बीच से पत्थर की गिट्टी निकलने और बारिश में रेत बहने के कारण सड़क के धंसने की वजह से ज्वाइंट खुलने की बात सामने आ रही है। हालांकि, सही स्थिति तकनीकी जांच होने के बाद ही सामने आएगी।
बृहस्पतिवार काे अरिल नदी पर बने पुल के ज्वाइंट एक्सपेंशन की पड़ताल की गई। यह पुल एक्सप्रेस-वे के 207.7 किमी प्वाइंट पर बना हुआ है। पड़ताल में सामने आया कि तीन पिलर पर बने इस पुल के पहले पिलर के पास दायीं ओर करीब चार इंच और बायीं ओर के एक्सपेंशन ज्वाइंट करीब आधा फुट तक खुल गए हैं।
दिन-रात हेवी लोडेड वाहन इस पुल से गुजरते हैं। एक्सप्रेस-वे यूपीडा के अंडर में है। ज्वाइंट खुलने के पीछे कारणों को तलाशने की कोशिश की गई तो मालूम हुआ कि एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास रेतीली मिट्टी बारिश में बह गई। इसकी वजह से सड़क के धंसने की आशंका है। काफी मिट्टी बारिश में बहकर नीचे आ गई।
विज्ञापन
नजदीक में ही मंदिर है, लेकिन मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। सबसे ज्यादा खतरा दिन-रात दौड़ रहे हेवी लोडेड वाहनों को है। समय रहते एक्सपेंशन ज्वाइंट दुरुस्त नहीं किए गए तो गैप बढ़ता जाएगा।
अरिल नदी पर बने एक्सपेंशन ज्वाइंट खुलने के संबंध में जानकारी मिली है। यूपीडा शाहजहांपुर के अधिकारियों को मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभी एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक नहीं रोका गया है। यूपीडा के निरीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अवनीश राय, डीएम, बदायूं