{"_id":"6cec797e4070c8cb537c7325ac948d74","slug":"hadsa-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से स्कूली बच्चों की ड्रेस और अभिलेख राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से स्कूली बच्चों की ड्रेस और अभिलेख राख
ujani
Updated Sat, 21 Feb 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय के रिकार्ड रूम में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में लगी आग से छात्रवृत्ति के अभिलेख और बच्चों की ड्रेस जलकर राख हो गई। सूचना के बाद नगर शिक्षाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रधानाध्यापिका ने अज्ञात के खिलाफ आग लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
किलाखेड़ा मोहल्ला स्थित अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय के रिकार्ड रूम में आग की भनक तब लगी जब प्रधानाध्यापिका जयंती शर्मा स्कूल पहुंचीं। उनका आरोप है कि अज्ञात लोगों ने रिकार्ड रूम में आग लगाने से पहले उसके दरवाजे का ताला भी तोड़ डाला। प्रधानाध्यापिका की सूचना के बाद नगर शिक्षाधिकारी लालबाबू द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों से भी जानकारी हासिल की।
आग से नुकसान के बारे में प्रधानाध्यापिका ने बताया कि ज्यादातर अभिलेख और बच्चों की ड्रेस जलकर राख हो गई है। आग की भेंट चढ़े अभिलेखों में छात्रवृत्ति के रजिस्टर और स्टाफ की उपस्थिति पंजिका भी शामिल है। वार्ड मेंबर सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने स्कूल पहुंच कर हालात पर गौर किया। इधर, प्रधानाध्यापिका ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
कुछ तो है जो बच गई दूसरी सेफ
उझानी। प्राथमिक विद्यालय के रिकार्ड रूम में आग ने एक सवाल तो खड़ा कर दिया कि बराबर रखीं दो सेफ में से एक को ही नुकसान क्यों हुआ। जबकि छात्रवृत्ति का पूरा रिकार्ड आग की भेंट चढ़ गया। दूसरी सेफ में एसआर रजिस्टर के अलावा कुछ और नहीं है। एक ही रूम में आग से एक सेफ में नुकसान दूसरी सुरक्षित मिलने से लोग तमाम तरह की चर्चा करने लगे हैं।