फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Had to give a lift expensive miscreants hostage driver for hours threw it into the ditch robbed the car In Badaun

लिफ्ट देना पड़ा महंगा: बदायूं में ड्राइवर को बंधक बनाकर घंटों तक घुमाते रहे बदमाश, खाई में फेंक, लूट ली कार

Sun, 24 Apr 2022 08:30 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 08:30 PM IST
सार

सतेंद्र ने उन्हें कार में बैठा लिया और बरेली की ओर रवाना हो गए। बुखारा पहुंचने पर लुटेरों ने सतेंद्र से पूछा कि आप कहां तक जा रहे हैं। जब सतेंद्र ने शाहजहांपुर जाने की बात बताई तो लुटेरों ने उन्हें फरीदपुर में उतारने की कहा। जैसे ही सतेंद्र कार लेकर फरीदपुर पहुंचे कि लुटेरों ने उन्हें कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Had to give a lift expensive miscreants hostage driver for hours threw it into the ditch robbed the car In Badaun
ड्राइवर सतेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं से लिफ्ट लेकर तीन बदमाशों ने बरेली के फरीदपुर इलाके में जाकर शनिवार रात कार लूट ली। कई घंटे तक बदमाश ड्राइवर को बांधकर घुमाते रहे। फिर उसे नवाबगंज ले जाकर खाई में फेंक दिया। सूचना पर कार मालिक बदायूं से बरेली पहुंचे। उन्होंने फरीदपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें डांट कर भगा दिया। 

विज्ञापन


शहर के शिवपुरम निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ सोनू ठाकुर की कार लेकर शनिवार रात उनका ड्राइवर सतेंद्र शाहजहांपुर जा रहा था। सतेंद्र के मुताबिक रास्ते में खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के नजदीक तीन लोगों ने उसे हाथ देकर रोक लिया। उन्होंने बताया कि उनकी मां की मौत हो गई है। वह बरेली जाना चाहते हैं लेकिन यहां कोई सवारी नहीं मिल रही। वह आगे बुखारा मोड़ पर उतर जाएंगे। 
विज्ञापन


सतेंद्र ने उन्हें कार में बैठा लिया और बरेली की ओर रवाना हो गए। बुखारा पहुंचने पर लुटेरों ने सतेंद्र से पूछा कि आप कहां तक जा रहे हैं। जब सतेंद्र ने शाहजहांपुर जाने की बात बताई तो लुटेरों ने उन्हें फरीदपुर में उतारने की कहा। जैसे ही सतेंद्र कार लेकर फरीदपुर पहुंचे कि लुटेरों ने उन्हें कब्जे में ले लिया। एक लुटेरे ने कार का स्टेयरिंग संभाल लिया। सतेंद्र को तमंचा दिखाकर उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी। कई घंटे तक लुटेरे उन्हें कार में घुमाते रहे। फिर नवाबगंज ले जाकर खाई में फेंक दिया। बंधक बनाए रखने के दौरान लुटेरों ने कार मालिक से सत्येंद्र की बात कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कहलवाया गया कि कार खराब हो गई। बाद में कृष्ण कुमार ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। बंधनमुक्त होने के बाद सतेंद्र ने जब उन्हें किसी तरह सूचना दी तब वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने फरीदपुर थाने जाकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस ने बीमा हड़पने का नाटक बताते हुए उन्हें थाने से भगा दिया। कृष्ण कुमार ने बताया कि वह सोमवार को बरेली में एडीजी व आईजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed