फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cyber criminals withdraw Rs 22 lakh from businessman account in Budaun

Cyber Crime: कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करना पड़ा महंगा, शातिरों ने व्यापारी के खाते से निकाले 22.50 लाख रुपये

Fri, 02 Jun 2023 04:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 02 Jun 2023 04:44 PM IST
सार

साइबर ठगों ने बदायूं के एक व्यापारी के खाते से 22.50 लाख रुपये निकाल लिए। व्यापारी ने यूपीआई एप के कस्टमर केयर का कॉल थी। वहीं से साइबर ठग उनके पीछे लग गए। ठगों ने अपनी बातों में फंसाकर व्यापारी से एक एप डाउनलोड करा दिया।  
 

विज्ञापन
Cyber criminals withdraw Rs 22 lakh from businessman account in Budaun
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करना ही कारोबारी को भारी पड़ गया। कारोबारी के मोबाइल पर एक यूपीआई एप से ऑनलाइन पेमेंट भेजने पर मेसेज नहीं आ रहे थे। परेशानी दूर कराने के लिए बेटे से कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन साइबर क्रिमिनल ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। कस्टमर केयर नंबर पर फोन करने के बाद ठगों ने फोन करना शुरू कर दिया, वह उनकी बातों के झांसे में आए और 22.50 लाख रुपये गंवा बैठे। इस मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।

विज्ञापन


दातागंज कोतवाली क्षेत्र के डहरपुर कलां निवासी राकेश कुमार गुप्ता सीमेंट सरिया के व्यापारी हैं। वह गल्ला का भी काम करते हैं। उनसे तमाम छोटे-मोटे व्यापारी जुड़े हैं। अधिकतर व्यापारी ऑनलाइन ही लेनदेन करते हैं। राकेश कुमार गुप्ता के मुताबिक, 26 मई को एक ग्राहक ने उनके खाते में ऑनलाइन भुगतान किया था, लेकिन उसका मेसेज उनके मोबाइल पर नहीं आया। इससे परेशान होकर उनके बेटे अंकित ने कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत कर दी। 
विज्ञापन


वहीं से साइबर ठग उनके पीछे लग गए और उन्होंने व्यापारी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया। साइबर ठगों ने अंकित से एक अधिकारी बनकर बात की। उसके मोबाइल में एक एप डाउनलोड करा दिया और एक ही दिन में पांच बार में 22.50 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। जब इसके बारे में सीमेंट व्यापारी को पता चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने कोतवाली जाकर तुरंत मोबाइल नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने भी काफी खोजबीन की, लेकिन साइबर ठगों का कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई व्यापारी हुए चौकन्ने

दातागंज इलाके का डहरपुर कलां व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी समृद्ध है। यहां हर तरह के प्रतिष्ठान मौजूद हैं। यहां के व्यापारी मुनेंद्र कुमार उर्फ रिंकू ने बताया कि उनके मोबाइल पर कई बार साइबर ठगों की कॉल आ चुकी है, लेकिन वह फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। व्यापारी मनीष गुप्ता ने बताया कि हमारा ऑनलाइन ही भुगतान होता है। इस घटना से व्यापारी चौकन्ने हो गए हैं।

लैपटॉप खरीदने के नाम पर 32 हजार ठगे

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जिजाहट निवासी मुनेंद्र पुत्र हरचरन ने लैपटॉप खरीदने के लिए ऑनलाइन बेवसाइट पर बात की थी। उन्होंने एक खाते में पहले 23930 और बाद में 8200 रुपये ट्रांसफर किए। फिर उन्हें न तो लैपटॉप मिला और न ही रुपये। उन्होंने जब छानबीन की तो पता चला कि उन्हें साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया है। अब उन्होंने अज्ञात ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह ने बताया कि डहरपुर कलां के व्यापारी राकेश गुप्ता के साथ हुई ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। अपराधी पकड़ में आते ही उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

साइबर ठगों से ऐसे बचें

- किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- ई-चालान का मेसेज आए तो यातायात पुलिस के कार्यालय में संपर्क करें।
- अपना पासवर्ड और खाता नंबर गोपनीय रखें।
- अपने मोबाइल नंबर और जन्मतिथि को पासवर्ड न बनाएं।
- किसी के कहने पर एनीडेस्क या अन्य एप डाउनलोड न करें।
- ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed