फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   guru purnima

गुरु व्यक्ति नहीं, संस्कार, सद्ज्ञान और संमार्ग दिखाने वाली महाशक्ति

Thu, 14 Jul 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
guru purnima
शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते हुए प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले भर में कई कार्यक्रम हुए। कहीं गुरुजनों का सम्मान किया गया तो कहीं पर भंडारे हुआ। गायत्री शक्तिपीठ व आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर गायत्री महायज्ञ हुआ। दीक्षा संस्कार का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वेदाचार्य भवेश कुमार शर्मा ने कहा कि गुरु व्यक्ति नहीं, शक्ति हैं। संस्कार, सद्ज्ञान देने के साथ संमार्ग दिखाते हैं। जीवन सुमंगलमय हो जाता है। गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक सचिन देव और पंकज कुमार ने वेदमंत्रोच्चारण कर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कराया। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शक्तिपीठ पर 101 आत्मीय परिजनों ने गुरु दीक्षा ली। संरक्षक सुरेंद्र नाथ शर्मा, नरेंद्र पाल शर्मा, नत्थूलाल शर्मा, सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, वीरेंद्र रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में वरिष्ठ आचार्य राजेश मिश्रा द्वारा गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला गया। विशिष्ट अतिथि बीएसए आनंद कुमार शर्मा ने शिशु भारती के नवगठित पदाधिकारियों को पद व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। व्यवस्थापक मदन लाल राजपूत, प्रधानाचार्य जय प्रकाश द्विवेदी, कौशल किशोर पाठक आदि मौजूद रहे। लोक निर्माण परिवार सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक समिति के तत्वावधान में संघ भवन में गोष्ठी हुई। लोनिवि के प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र मोहन सक्सेना, संरक्षक राजीव सिंह राठौर ने विचार रखे। इस मौके पर मानव शर्मा, निशात हैदर, प्रमोद कुमार शाक्य, नरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां तारिणी शोध संस्थान के पटियाली सराय स्थित मुख्यालय शहर समेत अलापुर और दातागंज से आए छात्र-छात्राओं नें सस्वर राष्ट्रगीत सुनाकर पुरस्कार जीता। प्रिया शंखधार, उत्तम शर्मा, आशुतोष, उज्ज्वल और रुद्राक्ष शर्मा ने राष्ट्रगीत सुनाकर समां बांध दिया। सभी को प्रशस्ति पत्र व पुस्तकीय सहायता के लिये एक-एक हजार रुपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की गई। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.विष्णुप्रकाश मिश्र ने गुरुपूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट आरपी शर्मा और डॉ लतामिश्रा ने भी विचार व्यक्त किये।
-
ग्रामीण इलाकों में भी मनाई गई गुरुपूर्णिमा
बिल्सी। गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम पर गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई, साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। सभी भक्तजनों ने अपने गुरु की पूजा-अर्चना की व प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर विधायक हरीश शाक्य, हिमांशु यादव, गगन राठी, पीयूष शाक्य आदि मौजूद रहे। गुधनी स्थित आर्य समाज यज्ञशाला में संपूर्ण विश्व की शांति के लिए ऋग्वेद के मंत्रों से आहुति दी गई। प्रज्ञा आर्य, राकेश आर्य, किशन पाल आर्य, गोपाल आर्य, सतीश आदि मौजूद रहे। श्री संकटमोचन दरबार में भी कढ़ी चावल का वितरण किया गया।
वजीरगंज। गुरुपूर्णिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर, भोलेनाथ मंदिर, मां मंगला माता मंदिर, शिव मंदिर सुरसेना, सरस्वती शिशु मंदिर में जाकर साधु संतों का माला पहनाकर तिलक कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। अनुज सक्सेना, अरविंद सिंह, दीपेश वार्ष्णेय, जोगेश वार्ष्णेय, राहुल सिंह आदि लौग मौजूद रहे।

दातागंज। कांसपुर रोड पर स्थित त्रिदंड देव सेवा आश्रम पर गुरुपूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। जिले के अलावा एटा, आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज, शाहजहांपुर से लोग स्वामी मद्सुदानाचार्य से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। दिनभर आश्रम में लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed