फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Guru Gobind Ji dedicated his life to the protection of religion.

Budaun News: गुरु गोबिंद जी का जीवन धर्म की रक्षा के लिए समर्पित

Sun, 28 Dec 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 28 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Ji dedicated his life to the protection of religion.
गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव पर कीर्तन सुनती महिलाएं।स्रोत सभा - फोटो : सांकेतिक
बदायूं। श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के एक लॉन में विशेष दीवान सजाया गया। इससे पूर्व शनिवार रात को गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला में विशेष दीवान का आयोजन हुआ। अमृतसर से आए तेजपाल सिंह के रागी जत्थे ने मधुर कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज का विधिवत प्रकाश किया गया। इसके बाद हजूरी रागी की ओर से कीर्तन गायन हुआ। कथा वाचक हरप्रीत सिंह निमाना ने श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के जीवन, त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरु महाराज का जीवन मानवता, न्याय और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। इसके बाद अमृतसर से आए तेजपाल सिंह ने तुम हो सब राजन के राजा, आपे आप गरीब निवाजा शबद का कीर्तन किया। इसे सुनकर संगत भावविभोर हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने गुरु महाराज से जुड़ी अनेक प्रेरणादायी साखियां भी सुनाईं। नगर कीर्तन शोभायात्रा में प्रसाद वितरण व अन्य सहयोग करने वाली संस्थाओं को गुरुद्वारा साहब की प्रधान रजनी अनेजा और मीत प्रधान सरदार मंजीत सिंह की ओर से सम्मानित किया गया। मंच संचालन महासचिव सरदार गुरदीप सिंह ने किया। समागम के दौरान गुरु का अटूट लंगर चला। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संजय कोचर, सुभाष कोचर, सोनू जुनेजा, हरभजन सिंह, गुरचरण सिंह, साहिल खुराना, अमनप्रीत सिंह ढींगरा, गुरप्रीत सिंह ढींगरा आदि मौजूद रहे।

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव पर कीर्तन सुनती महिलाएं।स्रोत सभा

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव पर कीर्तन सुनती महिलाएं।स्रोत सभा- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed