फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Guldia including villages Will remain in the dark night

गुलड़िया समेत कई गांवों में रहेगा रात तक अंधेरा

Fri, 28 Aug 2015 12:01 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 28 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Guldia including villages Will remain in the dark night

विज्ञापन
रेलवे लाइन के नीचे से जा रही अंडर ग्राउंड बिजली केबल बर्स्ट हो जाने के कारण गुलडिय़ा नगर पंचायत समेत दर्जनभर गांवों को 28 अगस्त तक बिजली नहीं मिल सकेगी। बिजली विभाग ने इसके लिए 28 अगस्त की रात तक बिजली सुधार का समय दिया है।
बदायूं से गुलड़िया फीडर को रेलवे लाइन पर अंडरग्राउंड बिजली लाइन है। आज इस केबल बस्र्ट हो गई। काफी समय तक प्रयास के बाद पता लगा कि अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट है। रेलवे से बिना अनुमति के इसके लिए कोई खुदाई या मरम्मत नहीं हो सकती। इसकी प्रक्रिया भी लंबी है। इससे इतर बिजली विभाग ने अलग से फाल्ट जोड़ने की कोई युक्ति निकाली है। जिस पर काम शुरू कर दिया है। अंडर ग्राउंड केबल बर्स्ट हो जाने के कारण गुलड़िया, लखनपुर, आमगांव आदि दर्जनभर गावों को बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है। बिजली विभाग की मानें तो 28 अगस्त की रात तक बिजली सप्लाई जारी हो सकेगी।
विज्ञापन

एसडीओ सदर छैलबिहारी ने बताया कि महकमे के अधिकारी और कर्मचारी बस्र्ट अंडरग्राउंड लाइन को सुधारने में लगे हैं। शुक्रवार की रात तक इस फीडर पर सप्लाई शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed