फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gugaua III defeated Lothar by 10 runs to secure a spot in the semi-finals.

Budaun News: गुगौआ तृतीय ने लोथर को 10 रन से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Fri, 01 May 2026 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gugaua III defeated Lothar by 10 runs to secure a spot in the semi-finals.
गुगौआ में विजयी टीम को पुरस्कृत करते आयोजक। संवाद
उघैती। ग्राम सभा क्रिकेट मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में गुगौआ तृतीय ने लोथर को 10 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच की शुरुआत में लोथर के कप्तान सचिन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुगौआ तृतीय ने निर्धारित ओवर में 108 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनुराग शर्मा ने 40 रन की शानदार पारी खेली। जॉन्टी ने 20 रन का उपयोगी योगदान दिया।
विज्ञापन

यहां 109 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोथर की टीम गुगौआ तृतीय की सटीक गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती रही। पूरी टीम महज 98 रन पर सिमट गई। गुगौआ तृतीय के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए लोथर को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। लगातार विकेट गिरने से लोथर की टीम दबाव में आ गई और लक्ष्य से 10 रन पीछे रह गई।
विज्ञापन

अनुराग शर्मा को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 40 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में भी अहम योगदान दिया। उनके प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच में उनके शॉट्स और गेंदबाजी दोनों की दर्शकों ने सराहना की। इस जीत के साथ गुगौआ तृतीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आयोजकों ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले अगले सप्ताह खेले जाएंगे। टीम के खिलाड़ियों में जीत को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर खेल संयोजक सत्यम शंखधार, भविष्य ठाकुर, मंजीत सिंह, उत्कर्ष गुप्ता आदि मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया। पूरे मैदान में दर्शकों का उत्साह देखने लायक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed