{"_id":"62f12f7aae491a194663ebb6","slug":"group-misdeed-with-woman-kanwariya-in-alapur-area-of-badaun-three-people-in-custody","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला कांवड़िया से हैवानियत: बस से उतार दरिंदों ने बनाया बंधक, फिर ट्यूबवेल पर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांवड़िया से हैवानियत: बस से उतार दरिंदों ने बनाया बंधक, फिर ट्यूबवेल पर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
Mon, 08 Aug 2022 09:15 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, अलापुर (बदायूं)
अमर उजाला नेटवर्क, अलापुर (बदायूं)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 08 Aug 2022 09:15 PM IST
सार
महिला कांवड़िया ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि वह एक अगस्त को शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली मंदिर में जल चढ़ाने जा रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे बस से उतार लिया और उसे बंधक बनाकर ट्यूबवेल पर ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में एक महिला कांवड़िया से बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जाते समय आरोपियों ने उसे बस से उतार लिया और बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला कांवड़िया ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि वह एक अगस्त को शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली मंदिर में जल चढ़ाने जा रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे बस से उतार लिया और उसे बंधक बनाकर ट्यूबवेल पर ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद महिला सोमवार को थाने पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सोमवार शाम को तीन सगे भाइयों और बहनोई समेत सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।