फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Groom's cousin reverses pickup truck; bride's uncle crushed to death.

Budaun News: दूल्हे के चचेरे भाई ने पिकअप को किया पीछे, दुल्हन के चाचा की कुचलने से मौत

Tue, 07 Jul 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 07 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Groom's cousin reverses pickup truck; bride's uncle crushed to death.
मृतक श्याम सिंह का फाइल फोटो
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक के परमेश्वरी नगला में शादी वाले घर में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। भावर पड़ने के बाद विदाई की तैयारियों के बीच दूल्हे के चचेरा भाई धीरेंद्र पिकअप गाड़ी बैक कर रहा था। इस बीच दुल्हन के चाचा श्याम सिंह (45 वर्ष) कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात परमेश्वरी नगला में कुसुमा की शादी थी। थाना जरीफनगर के समसपुर कूड़ा निवासी भूरे कश्यप अपने बेटे उमेश कश्यप की बरात लेकर कुसुमा के यहां आए थे। कुसुमा के पिता चरन सिंह कश्यप का निधन हो चुका है। पूरी शादी कुसुमा के चाचा श्याम सिंह कश्यप कर रहे थे। रात में सभी रस्में पूरी हो गईं। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे शादी की रस्मों के बाद भावर (फेरे) भी पड़ गए। तमाम बराती और घराती सो रहे थे। कन्यादान लेने के बाद दुल्हन के चाचा श्याम सिंह भी थकान की वजह से घर के बाहर डनलप के पास गद्दे के ऊपर अंगोछा बिछाकर सो गए। परिजनों के अनुसार, करीब पांच बजे विदाई की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन

उमेश का चचेरा भाई धीरेंद्र अपनी पिकअप गाड़ी बैक कर रहा था। बताते हैं कि वह गाड़ी दुल्हन के दरवाजे तक लाना चाह रहा था। इस बीच उसने ध्यान नहीं दिया कि जहां गाड़ी खड़ी है, उसके पीछे दुल्हन के चाचा सो रहे हैं। उसने गाड़ी बैक की तो ड्राइविंग सीट की तरफ का पिछला पहिया श्याम सिंह की कमर पर चढ़ गया। किसी तरह गाड़ी आगे करके उन्हें नीचे से निकाला और गाड़ी से तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं ले जाया गया, यहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। इधर, सूचना मिलने पर सुबह करीब छह बजे एसओ विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर सभी ने जश्न मनाया, सुबह खुशियां मातम में बदल गईं
- गांव परमेश्वरी नगला निवासी चरन सिंह की बीमारी के चलते एक साल पहले मौत हो गई। उनके तीन लड़कियां और तीन लड़के हैं। कुसुमा भाई-बहनों में तीसरे नंबर की है। चरन सिंह के बड़े बेटे धर्मवीर कश्यप और एक लड़की की शादी हो चुकी है। सोमवार की रात बैंडबाजे के साथ बरात आने पर रातभर सभी ने खुशियां मनाईं थीं, लेकिन सुबह होते ही खुशियां मातम में बदल गईं।

श्याम सिंह के बेटे ने शराब पीकर गाड़ी से कुचलने का लगाया आरोप
श्याम सिंह के चार लड़के और दो बेटियां हैं। एक लड़के की शादी हो चुकी है। श्याम सिंह का मझला बेटा दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। जबकि बड़ा बेटा मुकेश सहित अन्य सभी यही रहते हैं। इधर, ग्रामीणों के साथ पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे श्याम सिंह के बड़े बेटे मुकेश ने दुल्हे के चचेरे भाई धीरेंद्र पर शराब पीकर पिता को गाड़ी से कुचलने का आरोप लगाया है।

दुल्हन के बाबा के नाम पर है गांव का नाम
ग्रामीणों के अनुसार दुल्हन के बाबा का नाम परमेश्वरी था। इस गांव का नाम उन्हीं के नाम पर परमेश्वरी नगला पड़ गया। परमेश्वरी ने ही झोंपड़ी बनाकर यहां रहना शुरू किया था। इसके बाद धीरे-धीरे मकान बन गए।


गमगीन माहौल में सात बजे दुल्हन की कर दी विदा
- चाचा श्याम सिंह की मौत के बाद दुल्हन और उसके परिवारों की खुशियां पलभर में छिन गईं। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में सात बजे परिजनों ने दुल्हन की गमगीन माहौल में विदाई कर दी।
--
सीओ का वर्जन मिलेगा

मृतक श्याम सिंह का फाइल फोटो

मृतक श्याम सिंह का फाइल फोटो

मृतक श्याम सिंह का फाइल फोटो

मृतक श्याम सिंह का फाइल फोटो

मृतक श्याम सिंह का फाइल फोटो

मृतक श्याम सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed