{"_id":"5e5815f58ebc3ec5543899c0","slug":"groom-beating-badaun-news-bly397630876","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की दावत न देने पर बरात निकासी के दौरान दूल्हे को लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की दावत न देने पर बरात निकासी के दौरान दूल्हे को लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शादी की दावत न देने पर दबंगों ने बरात निकासी के दौरान दूल्हे को लाठी-डंडों से पीट दिया। दूल्हा के परिवार वालों का आरोप है कि दबंग उसके गले से नोटों का हार भी लूटकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। अभी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है।
बिनावर के गांव ढकिया में बृहस्पतिवार को गांव के छोटे के पुत्र प्रशांत की बरात मुरादाबाद जा रही थी। घर से निकलने के बाद बरात गांव के देवस्थान पर पहुंची। दूल्हा के परिवार वालों का आरोप है कि यहां पहले से बैठे तीन चार दबंगों ने दूल्हा को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। दबंगों का कहना था कि शादी में उनको दावत नहीं दी गई। मारपीट में दूल्हा समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद बारात करीब ढाई घंटे देरी से मुरादाबाद के लिए रवाना हो सकी। एसओ राजीव कुमार ने बताया कि शादी की दावत न देने पर मारपीट का मामला है। लूट का आरोप गलत है। जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।