फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Government school found closed during DM's inspection, action will be taken

Budaun News: डीएम के निरीक्षण में बंद मिला सरकारी स्कूल, होगी कार्रवाई

Tue, 14 May 2024 04:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Government school found closed during DM's inspection, action will be taken
सदाठेर में बुद स्कूल को देखते डीएम मनोज कुमार। स्रोत-प्रशासन
बदायूं। ब्लॉक कादरचौक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सदाठेर व प्रेमी नगला का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सदाठेर बंद मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए, वहीं प्रेमी नगला में बाउंड्रीवॉल टूटी देख उनका पारा चढ़ गया। आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी से आख्या तलब की है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय सदाठेर बंद मिलने के बाद डीएम मनोज कुमार ने आसपास के लोगों को बुलाकर उनके बात की। ग्रामीणों ने बताया कि इस विद्यालय के खुलने और बंद होने का कोई समय नहीं। डीएम ने पूरे स्टाफ पर कार्रवाई के निर्देश बीएसए स्वाति भारती को दिए।
विज्ञापन

इसके बाद प्रेमी नगला के विद्यालय में उन्होंने बच्चों से वार्ता कर शिक्षा के स्तर को जाना। विभिन्न विषयों पर सवाल किए। सही उत्तर मिलने पर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बाउंड्रीवॉल ठीक कराने के साथ ही साफ सफाई, प्रकाश, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था देखी। आंगनबाड़ी केंद्र के समय से पूर्व बंद मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी से आख्या देने को कहा।र अध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

सदाठेर में बुद स्कूल को देखते डीएम मनोज कुमार। स्रोत-प्रशासन

सदाठेर में बुद स्कूल को देखते डीएम मनोज कुमार। स्रोत-प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed