फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Got composite grant, visited Surjen temples

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 21 Nov 2024 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Got composite grant, visited Surjen temples
बदायूं। सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार की देर रात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मां ने बहू और अपनी बेटी समेत तीन लोगों पर रुपये के लिए बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव मौजमपुर छज्जू निवासी विजेंद्र सिंह (38) पुत्र राममूर्ति ने कुछ दिनों पहले अपनी मां की सहमति के बाद जमीन बेची थी। उस जमीन के रुपये उसने अपनी पत्नी को नहीं दिए। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार की सुबह भी विवाद हुआ तो विजेंद्र बाइक लेकर घर से निकल गए।
विज्ञापन

शाम को किसी ने विजेंद्र सिंह के गांव के बाहर बेसुध हालत में पड़े हुए होने की सूचना परिजनों को दी। विजेंद्र की पत्नी सुलेखा मौके पर पहुंची उसने अपनी ननद मंजू को भी बुला लिया। उपचार के लिए मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंद्र की मां ने उसकी पत्नी सुलेखा व बेटी मंजू समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।




पोस्टमार्टम हाउस पर मां और पत्नी अलग-अलग बैठी रहीं
विजेंद्र सिंह का शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो वहां पर गांव की तमाम महिलाओं की भीड़ थी। विजेंद्र की मां ने बहू सुलेखा पर हत्या का आरोप लगा रहीं थीं। वहीं सुलेखा भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंची लेकिन वह गांव की महिलाओं से अलग दूसरी जगह पोस्टमार्टम हाउस पर बैठी रही। सुलेखा घटना के लिए सास को जिम्मेदार ठहरा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed