फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Goddess mother goddess

देवी मां को चुनरी चढ़ाकर की मंगल कामना  

Sat, 29 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज। Updated Sat, 29 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Goddess mother goddess
देवी मेला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
वजीरगंज में धूमधाम से निकाली चुनरी यात्रा, खेली होली
नगर में चल रहे ऐतिहासिक देवी मेले में शुक्रवार को दुकानदारों ने माता रानी के दरबार में हवन पूजन किया। इस अवसर पर पूरे धूमधाम से बैंड-बाजों व सुंदर झांकियों के साथ चुनरी यात्रा निकालकर देवी मां को चुनरी चढ़ाकर मंगल कामना की गई।
देवी मेले में प्रतिवर्ष मेले के दुकानदार हवन पूजन के पश्चात माता रानी को चुनरी चढ़ाते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मेले के दुकानदारों ने मेला परिसर में विधिवत रूप से हवन पूजन कर यज्ञ भगवान को आहुति अर्पण कर मुख्य आरती में भाग लिया। इसके पश्चात मेले में पूरे धूमधाम से चुनरी यात्रा निकाली गई। बैंड बाजों व सुंदर झांकियों से सुसज्जित चुनरी यात्रा में बैंड बाजों के साथ शामिल काली अखाड़े में कलाकार मां काली के साथ युद्ध कला का प्रदर्शन कर रहे थे। उनके पीछे मां काली शंकर पार्वती राधा-कृष्ण के रूप में कलाकार नृत्य करते हुए यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। चुनरी यात्रा में बैंडबाजों की भक्तिमय धुनों पर लोग मदमस्त होकर नृत्य करते हुए होली खेलकर आगे बढ़ रहे थे। पूरे मेले में भ्रमण करती हुई चुनरी यात्रा मां के मंदिर पर पहुंची जहां पूरे श्रद्धा भाव से मातारानी के जयघोष के बीच देवी मां को चुनरी चढ़ाई गई। मेला अध्यक्ष राजेश कुमार, पवन कुमार वार्ष्णेय, विट्टन पहलवान, राजीव जैकी, विनायलता सक्सेना, अजीत माहेश्वरी, सुनील, गुड्डू, अरुण, राजू आदि का विशेष सहयोग रहा। यात्रा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य, विश्वजीत गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, तीर्थेंद्र पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, राजेश कुमार वार्ष्णेय, अमन शर्मा, अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



वजीरगंज का देवी मेला दो दिन और चलेगा
वजीरगंज। चैत्र मास की पूर्णिमा के उपलक्ष्य में नगर में 11 अप्रैल से चल रहे ऐतिहासिक देवी मेले का शुक्रवार को औपचारिक समापन हो गया। चेयरमैन मोहम्मद उमर कुरैशी ने मेले के समापन की घोषणा करते हुए मेले में सहयोग देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। बाद में मेले के दुकानदारों के विशेष अनुरोध पर चेयरमैन ने मेला दो दिन बढ़ाने की घोषणा भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन मोहम्मद उमर कुरैशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रतीक मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं,  इनकी हिफाजत करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह मेला नगर की शान है। मेले से ही नगर की पहचान है। चेयरमैन मोहम्मद उमर कुरैशी ने इस मौके पर मेले की व्यवस्थाओं में  सहयोग करने वालों के अलावा मेले के दुकानदारों को पुरस्कृत भी किया।  मेला अध्यक्ष राजेश कुमार आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed